---Advertisement---

Viral Video: अनन्या बिड़ला के सामने इवेंट में गिरा बुजुर्ग शख्स तो ये क्या कर गई RCB की मालकिन, आपस में भिड़ गए फैंस और हेटर्स

Viral Video: अनन्या बिड़ला का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जहां इवेंट में बुजुर्ग शख्स को गिरते हुए देखकर उन्होंने जिस तरह से रिएक्ट किया वह सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गया है। आइए जानते हैं पूरी खबर क्या है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 25, 2026 6:01 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: अरबपति पिता की बेटी और खुद आईपीएल टीम आरसीबी की मालकिन अनन्या बिड़ला सोशल मीडिया पर अचानक ट्रेंड करने लगे। दरअसल उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है जहां इवेंट में बुजुर्ग शख्स के गिरने के बाद उन्होंने जिस तरह से प्रतिक्रिया दी वह चर्चा में है। जहां कुछ लोग इसकी तारीफ कर रहे हैं तो कुछ लोग ऐसे भी हैं जो इसे पीआर टेक्टिस बताने लगे है। आइए जानते हैं आखिर बुजुर्ग शख्स के गिरने पर वायरल वीडियो में अनन्या बिड़ला ने किस तरह से रिएक्ट किया जो सोशल मीडिया पर बहस का मुद्दा बन गया है।

अरबपति बेटी ने क्या किया जिसकी हो रही तारीफ

@AMIT_GUJJU एक्स चैनल से लिखा गया, “वह अरबपति कुमार मंगलम बिड़ला की बेटी और RCB की मालिक अनन्या बिड़ला हैं। एक इवेंट के दौरान, एक बुज़ुर्ग आदमी गिर गया, और वहां से जाने के बजाय, वह उसके पास गईं और पूछा कि क्या वह ठीक है। इससे पता चलता है कि वह एक अच्छे परिवार से है।”

अनन्या बिड़ला ने बुजुर्ग शख्स के लिए क्या किया

जहां वायरल वीडियो में देखा जा सकता है की अनन्य बिड़ला जब बुजुर्ग शख्स को गिरते हुए देखती हैं तब वह भाग कर आती है और उन्हें उठाती है। वह पूछती है आप ठीक हो। वह लगातार यह कहते भी नजर आती है कि लगी तो नहीं स्केच चश्मे को ठीक करती है और वायरल वीडियो में साफ तौर पर सुना जा सकता है कि वह पूछता है कि आपकी गाड़ी कहां है

Viral Video को देख लोग क्यों करने लगे बहस

वहीं वायरल वीडियो में अनन्या बिड़ला के इस बर्ताव को देखकर फैंस उनकी तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं लेकिन कुछ लोगों का कहना है कि यह सिर्फ पीआर ट्रिक है। जहां एक यूजर ने कहा यहां सिर्फ अमीर लोग आए हुए थे तो वहीं एक यूजर ने कहा पैसे के साथ-साथ दिल की भी अमीर है और ऐसे लोग बहुत कम होते हैं। वहीं कुछ लोग सिर्फ इसे कैमरे के लिए बता रहे हैं। फिलहाल इस वीडियो को अलग-अलग प्लेटफार्म से शेयर किया जा रहा है और इसे 351000 व्यूज मिल चुके हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Uttarakhand Viral Video

अगस्त 11, 2026

Lucknow Viral Video

अगस्त 11, 2026

Viral Video

अगस्त 11, 2026

Viral Video

अगस्त 11, 2026

Viral Video

अगस्त 10, 2026

Delhi Viral Video

अगस्त 9, 2026