Viral Video: थिएटर में बगल में बैठे कपल की अश्लील हरकत से शर्मसार हुई लड़की ने किया इस तरह जलील, खुलेआम दी ये चेतावनी

Viral Video: फैमिली संग फिल्म देखने के लिए गई लड़की के साथ सिनेमाघर में हुआ हादसा, बगल में बैठी कपल ने अश्लीलता की हदें पार कर दी। ऐसे में वीडियो में वह अपनी बेबाकी दिखाती हुई नजर आई।

Viral Video

Photo Credit- Screen Grab From x Viral Video

Viral Video: यह सच है कि आजकल के जनरेशन में कपल अपने प्यार का इजहार करने में कभी पीछे नहीं रहती हैं और इस दौरान कभी-कभी बेशर्मी की हदें पार करते हुए पब्लिक में कुछ ऐसी हरकत कर जाते हैं जिसकी वजह से उन्हें ट्रोलिंग का सामना करना पड़ता है। आए दिन इस तरह की हरकतें सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती है। वहीं सब के बीच अब एक लड़की ने अपनी आवाज बुलंद की क्योंकि जब वह सिनेमाघर में अपनी फैमिली के साथ मूवी देखने गई तब बगल में अश्लील हरकत देखकर वह खुद को रोक नहीं सकी। आइए जानते हैं वायरल वीडियो में क्या कहा।

वायरल वीडियो में देखें क्यों सिनेमाघर गई लड़की हुई आक्रोशित

वायरल वीडियो में लड़की कहती है कि मैंने बहुत बड़ी गलती कर दी कि मैं फैमिली के साथ फिल्म देखने चली गई। गलती यह नहीं की मूवी में गंदे सीन थे। सीन मेरे बगल में चल रहे थे दो हवसी। इनको यह नहीं समझ आ रहा है कि हम थिएटर में हैं। मेरे बगल में फैमिली बैठी है। एक बच्चा भी है नहीं अच्छा लगता तुम्हारा प्यार मोहब्बत देखने में। तुम अपना जाकर साइड में करो। इनको लगता है अंधेरा है हम कुछ भी कर सकते हैं। लोगों को लगता है कि इंसानों को सिर्फ सामने का दिखता है साइड का तो कुछ दिखता ही नहीं है कि क्या चल रहा है।

लड़की ने Viral Video में अश्लील हरकत को लेकर दी ये चेतावनी

इसके अलावा लड़की वायरल वीडियो में यह भी कहती है कि मूवी का पता है कि कभी-कभी आवाज बिल्कुल शांत हो जाती है वह चुप हो गई लेकिन इनका शोर मचा रहा, ये शांत नहीं हुए। लड़की कहती है कि तुम लोग इतनी मनहूस लोग हो ना तुम लोग जो थिएटर में जाते हो सुधर जाओ नहीं तो तुम्हारी मूवी किसी दिन रिलीज हो जाएगी। @ch76891 x से वायरल वीडियो को 39000 से ज्यादा व्यूज मिले हैं। लोग ऐसे कपल्स को फटकार लगा रहे हैं जो सिनेमाघरों में अश्लील हरकतें कर रहे हैं।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

 

 

Exit mobile version