---Advertisement---

Viral Video: बड़ा अफसर बनने के बाद भी MP के इस पुलिसकर्मी को याद रहा मुफलिसी में साथ देने वाला सलमान? मुलाकात भावुक कर रही

Viral Video: सोशल मीडिया पर मध्य प्रदेश के DSP का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वह सालों बाद सब्जी वाले सलमान के मिलने पहुंचे और कुछ ऐसा कहा , जो हो गया वायरल।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: नवम्बर 12, 2024 3:42 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: जिंदगी में ऊंचाई हासिल करने के लिए लोग खूब मेहनत करते हैं और हालातों से लड़ते हैं। जो हार नहीं मानते हैं वो अपनी मंजिल पा लेते हैं। लेकिन अकसर नाम और शौहरत मिलने के बाद लोगों के अंदर अहंकार और अकड़ आ जाती है। इस धरती पर कुछ लोग ऐसे भी मौजूद हैं जो कि, मदद करने वालों को अपने अच्छे दिनों में भी नहीं भूलते हैं। एक ऐसे ही मध्य प्रदेश के DSP का वीडियो वायरल हो रहा है। बड़ा पुलिस अधिकारी बनने के करीब 14 साल बाद वह उस सब्जी वाले दोस्त सलमान के पास मिलने पहुंचे जो कभी, उनकी गरीबी के दिनों में मदद किया करता था।

क्या हुआ जब सालों बाद सब्जी वाले के पास पहुंचे DSP साहब

इस Viral Video को SANJAY TRIPATH नाम के एक्स अकाउंट पर अपलोड किया गया है। इसके साथ ही कैप्शन में जानकारी देते हुए लिखा गया है कि, “संतोष पटेल जब भोपाल में इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे थे तो उनकी मुलाकात सब्जी वाले सलमान से हुई थी। संतोष ने गरीबी में अपनी पढ़ाई पूरी की। सलमान उनके हालात को समझ कर फ्री में सब्जी देते थे। 14 साल बाद जब संतोष DSP बन कर वापस भोपाल लौटे तो सलमान से कुछ ऐसे मिले।”


वीडियो में देखा जा सकता है कि, डिप्टी सुपरिंटेंडेंट ऑफ पुलिस संतोष अचानक से एक सब्जी वाले के पास जाकर जोड़ी रुकवाते हैं और सब्जी वाले को बुलाते हैं। इस दौरान वह पूछते हैं पहचाना तो सब्जी बेचने वाला लड़का बताता है कि, आप सब्जी लेने आते थे। ये सुनते ही DSP साहब सलमान को गले लगा लेते हैं और बताते हैं, कि जब वह पढ़ाई कर रहे थे तो किस तरह से वह उन्हें सब्जी दिया करते थे। वायरल वीडियो में पुलिस अधिकारी बताता है कि, सब्जी वाले ने बहुत मदद की है। इसके बाद वह सलमान के लिए मिठाई भी मंगवाते हैं और जाते वक्त बोलते हैं मेरे नंबर ले लो कोई परेशानी हो तो बताना। DSP साहब और सब्जी वाले सलमान की ये वीडियो अब वायरल हो रही है। ये वीडियो काफी भावुक कर देने वाली है।

Viral Video पर क्या बोल रहे लोग?

इस वीडियो को एक्स पर कुछ ही घंटों पहले अपलोड किया गया है। इस पर अब तक कई सारे व्यूज आ चुके हैं। वहीं, यूजर्स की प्रतिक्रियाएं भी देखने को मिल रही हैं। एक यूजर लिखता है कि, “संतोष जी बहुत ही सरल स्वभाव के व्यक्ति है उनका जीवन बड़ा सरल है अतीत से मिलते है तो सरल है”।वहीं, दूसरा यूजर लिखता है कि, “हर कामयाब व्यक्ति अगर इतना सरल हो फिर क्या कहना?”

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।  

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 24, 2026

Rain Alert 25 October 2026

अक्टूबर 24, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 24, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 24, 2026

Viral Video

अक्टूबर 24, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 24, 2026