---Advertisement---

Viral Video: कोबरा के जहर से लकवा मारने के बाद भी मॉनिटर लिजर्ड ने नहीं छोड़ी जंग, देखें कैसे मौत के सौदागर को किया चित?

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक अंडमान ब्लैक कोबरा और मॉनिटर लिजर्ड का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें कोबरा के जहर से छिपकली चित हो चुकी है। लेकिन उसके बाद भी वो उसे टक्कर दे रही है।

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: सितम्बर 20, 2025 2:30 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: दुनियाभर में वैसे तो कई सारे जहरीले सांपों की प्रजातियां हैे, लेकिन इनमें सबसे खतरनाक स्नके में अंडमान कोबरा को भी गिना जाता है। ये अपने शिकार को जहर की चंद बूंदों से अंधा कर सकता है और लगवाग्रस्त करके मौत के घाट उतार सकता है। इसी अंडमान कोबरा और मॉनिटर लिजर्ड का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें कोबरा ने अपने जहर से इस बड़ी छिपकली को चित किया हुआ है। लेकिन हैरानी की बात ये कि, सांप के जहर से लगवा लगने के बाद भी मॉनिटर लिजर्ड ने कोबरा को नहीं छोड़ा है।

अंडमान ब्लैक कोबरा और मॉनिटर लिजर्ड की जानलेवा लड़ाई

अंडमान ब्लैक कोबरा और मॉनिटर लिजर्ड की लड़ाई के इस वायरल वीडियो को सोशल मीडिया पर Wildlife Uncensored नाम के एक्स हैंडल से पोस्ट किया गया है।

वीडियो देखें

वीडियो में देखा जा सकता है कि, मॉनिटर लिजर्ड पर बार-बार कोबरा सांप हमला कर रहा है। लेकिन चित पड़ी छिपकली का शरीर सुन्न हो चुका है। वो कुछ भी रिएक्ट नहीं कर रही है। लेकिन उसने सांप के शरीर को अपने दांतों से दबाया हुआ है। इसके साथ ही वो छोड़ भी नहीं रहा है। इस दौरान सांप बार-बार हमला करके खुद को बचाना चाहता है। लेकिन छिपकली उसे नहीं जाने दे रही है। इस मॉनिटर लिजर्ड ने मरते-मरते जहरीले अंडमान कोबरा सांप को दिन में तारे दिखाए हुए हैं। वीडियो काफी छोटा है, इसलिए ये कहना मुश्किल के है कि, अंत में क्या हुआ होगा?

Viral Video देख यूजर्स हुए सोचने पर मजबूर

जिंदगी और मौत की लड़ाई का ये वायरल वीडियो कब और कहां का है? इसकी कोई भी आधिकारिक जानकारी तो मौजूद नहीं है। लेकिन इसे एक्स पर 19 सितंबर को अपलोड किया गया था। इस पर 4 लाख 93 हजार से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं, तमाम सारे लोगों की प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं। एक यूजर लिखता है, सांप ने छिपकली को मार दिया लेकिन वो खुद को उसेक मुंह से नहीं छुड़ा पा रही है। दूसरा लिखता है, कोई नहीं बचेगा। वहीं, कई सारे लोगों का कहना है कि, मॉनिटर लिजर्ड क्या जिंदा होगी?

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Energy Drink

मार्च 29, 2026

Health Tips

मार्च 29, 2026

Blood in Urine

मार्च 29, 2026

Weight Loss

मार्च 29, 2026

Viral Video

मार्च 29, 2026