---Advertisement---

Viral Video: प्लेटफॉर्म पर ट्रेन को धक्का लगाते लोगों को देख हर कोई शॉक्ड, यूजर्स बोले- ‘बिहारी ऑलवेज रॉक्स’

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें प्लेटफॉर्म पर खड़ी ट्रेन को पटरी पर चढ़ने के लिए लोग उसे धक्के लगाते हुए नजर आए।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 8, 2024 2:59 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: एक बिहारी सब पर भारी, बिहारी से पंगा मत लेना जैसे कई डायलॉग बिहारी लोगों के लिए काफी चर्चा में है। ऐसे में एक वीडियो देखने के बाद आप हैरान रह जाएंगे और निश्चित तौर पर यही कहेंगे कि बिहारी कुछ भी कर सकते हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो को देखकर हर कोई शॉक्ड है और बिहारी की तारीफ की जा रही है। अब तक आपने कार और बाइक को धक्का लगाते हुए देखा होगा लेकिन क्या कभी ट्रेन को धक्का लगाते हुए देखा है। अगर नहीं तो इस वीडियो को देखने के बाद आपकी यह मन्नत भी पूरी हो जाएगी। दरअसल यह वीडियो बिहार का बताया जा रहा है।

ट्रेन के साथ यात्रियों ने किया कारनामा

Ghar Ke Kalesh एक्स चैनल से शेयर किए गए इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि प्लेटफार्म पर एक ट्रेन खड़ी है और उसके साथ ही कैप्शन में लिखा गया कि किउल स्टेशन पर यात्रियों ने ट्रेन को धकेल कर पटरी पर चलाए जिओ है बिहार के लाला। वीडियो में आप देख सकते हैं की कि ट्रेन को कई लोग मिलकर धक्का लगा रहे हैं और खास बात यह है कि इस दौरान ट्रेन हिल भी रही है। यह वीडियो आपको चौंका देने के लिए काफी है क्योंकि यहां भी बिहारी आगे निकल गए।

वीडियो को देख लोग दे रहे प्रतिक्रिया

किउल स्टेशन पर जब यात्रियों ने ट्रेन को धकेल कर पटरी पर चलाया तो वहां मौजूद लोग भी शॉक्ड रह गए और वे मोबाइल से रील्स बनाने लगे। यही वजह है कि सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल होने लगा। वीडियो को देख एक यूजर ने लिखा बिहारी ऑलवेज रॉक्स तो दूसरे ने कहा क्या दिन आ गए ट्रेन भी धक्के से स्टार्ट होगी सोचो। अगर इस वीडियो के पूरे संदर्भ की बात करें तो इस कोच में आग लग गई और वह पूरी तरह जल गया गया और लोगों ने अलग हुए डब्बो को जले हुए डब्बो से अलग कर दिया। इस वीडियो को एक लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rhea Chakraborty

जुलाई 1, 2026

Akansha Chamola

जून 30, 2026

Viral Video

जून 30, 2026

Ikka Trailer

जून 30, 2026

Indus Waters Treaty

जून 30, 2026

Ketan Agarwal Murder Case

जून 30, 2026