---Advertisement---

Viral Video: बेखौफ गुंडा! डीलर ने खुलेआम बच्ची को छत से फेका, देखती रही मर्दों की भीड़

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से फैल रहा है, जिसमें एक आदमी लड़की को छत से फेंक रहा है।

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: जुलाई 27, 2024 5:15 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: सोशल मीडिया पर खुलेआम गुंडीगर्दी करते हुए लोगों के वीडियो अकसर वायरल होते रहते हैं। इन्हें देखकर लोग काफी विरोध भी करते हैं और एक्शन भी लेते है लेकिन उसके बाद भी ये दबंग अपनी हरकतों से बाज नहीं आते हैं। आज का Viral Video भी कुछ ऐसा ही है। ये वीडियो लोगों को काफी हैरत में डाल रहा है। दरअसल, इंटरनेट पर एक वीडियो काफी तेजी से फैल रहा है। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि, एक आदमी नाबालिग बच्ची को थप्पड़ मारकर छत से नीचे फेंक रहा है। ये वीडियो काफी विचलित कर देने वाली है।

आदमी ने लड़की को छत से फेंका

ये घटना दिल्ली की बताई जा रही है। इस वीडियो को Dhruvraj Rai नाम के एक्स अकाउंट शेयर किया गया है। खबरों की मानें तो “अमन विहार इलाके में मोनू सक्सेना नाम के डीलर ने एक नाबालिक बच्ची को छत से फेंक दिया इस मामले में अमन विहार थाने के पुलिसकर्मियों पर रिश्वत खाकर सेटलमेंट करने के आरोप लग रहे हैं।”वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि, कुछ लोग छत पर तोड़फोड़ कर रहे हैं। यहां पर एक आदमी और एक नाबिलग बच्ची दिख रही है। ये लड़की लगातार इसे अपना घर बता रही है और डीलर का विरोध कर रही है।

Viral Video में दिखी गुंडागर्दी

वीडियो में देखा जा सकता है कि, ये आदमी लड़की को थप्पड़ मारने की धमकी भी दे रहा है। लड़की भी इस डीलर के सामने पूरी तरह से डटी हुई है, तभी ये आदमी इस लड़की के बहुत जोर का थप्पड़ मार देता है और जमीन पर गिरा देता है। लड़की जमीन पर बहुत जोर से गिरती है और रोने लग जाती है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि, लड़की को काफी चोट लगी हुई है। यहां पर काफी भीड़ भी देखने को मिल रही है, लेकिन कोई इसका बचाव नहीं कर रहा है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Aarohi

Aarohi

आरोही डीएनपी इंडिया हिन्दी में देश, राजनीति , सहित कई कैटेगिरी पर लिखती हैं। लेकिन कुछ समय से आरोही अपनी विशेष रूचि के चलते ओटो और टेक जैसे महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी लोगों तक पहुंचा रही हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई निफ्टू यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है और लंबे समय से अलग-अलग विषयों की महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Stroke

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

फ़रवरी 12, 2026

Ghaziabad Viral Video

फ़रवरी 12, 2026