---Advertisement---

Viral Video: लालची गर्लफ्रेंड की डिमांड से तंग आए पुलिसवाले ने की आत्महत्या, मरने से पहले बोला-“मर्दों के लिए कुछ करो”,देखें वीडियो

Viral Video: लालची गर्लफ्रेंड की डिमांड से तंग आए पुलिसवाले का मरने से पहले बनाया गया वीडियो वायरल हो रहा है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जुलाई 17, 2024 4:18 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: उत्तर प्रदेश के एक पुलिसकर्मी की आत्महत्या का वीडियो सोशल मीडिया तेजी से वायरल हो रहा है। ये वीडियो पुलिसकर्मी ने मरने से पहले बनाया है। इसके साथ ही शासन-प्रशासन से पुरुषों के अधिकारों के लिए भी कदम उठाने की गुहार लगाई है। ये वीडियो 3 मिनट का है, जिसमें पम्मी नाम का पुलिसकर्मी रोते हुए अपनी जिंदगी में चल रही इस उलझन के बारे में बता रहा है।

पुलिसकर्मी ने मरने से पहले बनाया वीडियो


इस वीडियो को एक्स अकाउंट पर Sachin Gupta नाम के यूजर ने डाला है। इसके साथ ही जानकारी देते हुए कैप्शन भी लिखा है, “ UP : गाजियाबाद में EVM सुरक्षा में तैनात सिपाही पम्मी ने सरकारी बंदूक से गोली मारकर जान दे दी। मरने से पहले Video में कहा- ‘दो साल से एक महिला से रिलेशन थे। वो ब्लैकमेल कर रही थी। 6 लाख रुपए अब तक ले चुकी। FIR की धमकी देती थी। मेरे सामने सिर्फ मौत का रास्ता बचा है’”

वीडियो में पुलिसकर्मी शासन-प्रशासन से गुहार लगाते हुए बोल रहा है कि, “मेरा प्रशासन से निवेदन है कि पुरुषों के लिए भी कुछ करो, उनके लिए भी कुछ सहूलियत हो। मुझे एक लड़की पिछले दो साल से ब्लैकमेल कर रही है। मैं उसको लाखों दे चुका हूं लेकिन फिर भी मुझे झूठे केस में फंसाने की धमकी दे रही है।”

पुलिसकर्मी की मौत के बाद लड़की का Viral Video

इस घटना के बाद पुलिसकर्मी के पिता ने आरोपी लड़की और उसके मित्रों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। इसका वीडियो Deepika Narayan Bhardwaj नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है। इसके साथ ही जानकारी देते हुए लिखा गया है कि, महिला ने कांस्टेबल से 20 लाख रुपए मांगे @Uppolice उसे #झूठे बलात्कार के मामले में फंसाने की धमकी दी वह पहले ही 5 लाख रुपए ले चुकी थी, लेकिन और मांग रही थी गिरफ्तार! भारत में ऐसे हज़ारों जबरन वसूली के मामले हो रहे हैं।“ इस तरह ये वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Sara Ali Khan

अगस्त 12, 2026

Uttarakhand Viral Video

अगस्त 11, 2026

Lucknow Viral Video

अगस्त 11, 2026

Samay Raina

अगस्त 11, 2026

Viral Video

अगस्त 11, 2026

Viral Video

अगस्त 11, 2026