---Advertisement---

Viral Video: लड़के का कॉलर और लड़की के बाल पकड़कर मारपीट करती रही महिला वकील और देखता रहा पुलिसवाला, देखें नारी शक्ति

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक महिला वकील का वीडियो वायरल हो रहा है। वो अपने क्लाइंट को बुरी तरह से पीट रही है। ये घटना छत्तीसगढ़ के बिलासपुर की है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जुलाई 11, 2025 5:54 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: छत्तीसगढ़ से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक महिला वकील पर अपने ही क्लाइंट को पीटने के आरोप लगे हैं। इतना ही नहीं जब महिला वकील लड़के का कॉलर और लड़की के बाल अपने दोनों हाथों से नोच रही थी तो वहां पर पुलिसवाला चुपचाप देखता रहा और बहुत ही कम रोकने की कोशिश करता रहा। ये घटना छत्तीसगढ़ की बताई जा रही है।

महिला वकील ने अपने ही क्लाइंट को पीटा

ये मारपीट का वायरल वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर Ghar Ke Kalesh ने पोस्ट किया है।

Watch Video

इसके साथ ही कैप्शन में जानकारी देते हुए लिखा है कि, “बिलासपुर सीजी में एक महिला वकील ने फैमिली कोर्ट परिसर में महिला फरियादी और उसके परिजनों के साथ मारपीट की, फरियादी का आरोप है कि फीस लेने के बाद भी वकील ने केस लड़ने से इनकार कर दिया, इसी बात पर विवाद हुआ”इस वीडियो में देखा जा सकता है कि, महिला वकील अपने क्लाइंट्स पर मारपीट के आरोप लगा रही है। उसका कहना है कि, इन लोगों ने उसे पहले मारा है। वहीं, लड़का पुलिस वाले से लगातार गुहार लगाते हुए कह रहा है कि, इसे हटाओ। महिला वकील ने लड़के का कॉलर पकड़ा हुआ है। इसके साथ ही सामने खड़ी लड़की के बाल दूसरे हाथ से खींच रही है। इस दौरान आस-पास भीड़ मौजूद है। वहां पर पुलिस वाला भी दिख रहा है। लेकिन वो महिल वकील को काबू करने में नाकाम दिख रहा है।

Viral Video की लड़ाई का कारण

खबरों की मानें को महिला वकील ने फीस लेने के बाद भी केस लड़ने से मना कर दिया, जिसके बाद ये सारा का सारा विवाद शुरु हो गया। इस विलासपुर वायरल वीडियो को 11 जुलाई यानी की आज ही अपलोड किया गया है। इस वीडियो पर कई सौ व्यूज आ चुके हैं। न्यूज 24 की खबर के अनुसार, इस मारपीट के बाद क्लाइंट और महिला वकील के बीच समझौता हो गया। फिलहाल इस घटना का वीडियो इंटरनेट पर काफी वायरल हो रहा है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Health Tips

जून 26, 2026

Viral Video

जून 26, 2026

Muzaffarnagar Viral Video

जून 26, 2026

Maharashtra Viral Video

जून 26, 2026

Viral Video

जून 26, 2026

Viral Video

जून 26, 2026