---Advertisement---

Viral Video: Vande Bharat Train में स्टाफ के बीच हुई भयंकर मारपीट, हरकत देख यूजर बोला ‘भारतीय रेलवे में आपका स्वागत.. ‘

Viral Video: सोशल मीडिया पर Vande Bharat Train के स्टाफ की लड़ाई का एक वीडियो आग की तरह फैल रहा है। इसे देखने के बाद यूजर्स काफी मजे ले रहे हैं और प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: मई 30, 2025 10:46 पूर्वाह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: वंदे भारत ट्रेन देश की हाई स्पीड रेल मानी जाती है। ये अपनी लग्जरी सुविधाओं के कारण पसंद की जाती है। यही वजह है कि, लोग इसमें यात्रा करना पसंद करते हैं। अन्य ट्रेन के मुकाबले ये काफी अलग होती है। लेकिन अब लगता है कि, यहां पर भी वो ही लड़ाई-झगड़े होने लगे हैं, जो कि और ट्रेनों में देखने को मिलते हैं। Social Media पर एक वीडियो आग की तरह फैल रहा है। इसमें Vande Bharat Express के स्टाफ के बीच में भयंकर मारपीट हो रही है। ट्रेन के अंदर का ये नजारा देख यूजर्स को हंसी भी आ रही है और अफसोस भी हो रहा है।

Vande Bharat Express में स्टाफ के बीच हुई भयंकर मारपीट

इस मारपीट के Viral Video को सोशल मीडिया पर Ghar Ke Kalesh एक्स हैंडल से अपलोड किया गया है।

Watch Video

वीडियो के ऊपर लिखा आ रहे कैप्शन से पता चलता है कि, ये सफाई स्टाफ और केटरिंग स्टाफ के बीच मारपीट चल रही है। कारण तो स्पष्ट नहीं है लेकिन कुछ लोग इस लड़ाई को शांत कराने की कोशिश कर रहे हैं। रेलवे कर्मचारियों को इस तरह मारपीट करता देख यात्री काफी हैरान हैं और मसला समझने की कोशिश कर रहे हैं। काफी देर तक ये मारपीट चलती रहती है। इसके बाद क्या होता है आगे का वीडियो नहीं है? इसलिए कहना थोड़ा से मुश्किल है।

Viral Video देख यूजर्स ने उठाए सवाल

रेलवे स्टाफ के बीच ये भयंकर लड़ाई कौन सी और कब Vande Bharat Train में हुई है। इसकी कोई खास जानकारी उपलब्ध नहीं है। लेकिन इस फाइट को देख यूजर्स काफी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। इस वीडियो को 29 मई को अपलोड किया गया था। इस पर 1 लाख 77 हजार से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। एक यूजर कमेंट करते हुए लिखता है कि, ‘भारतीय रेलवे में आपका स्वागत है’। दूसरा लिखता है, ‘लोगों की बात छोड़ों यहां तो स्टाफ ही लड़ाई कर रहा है’। तीसरा लिखता है, ‘ट्रेन में यात्रा करना अब दिनों-दिन असुरक्षित होता जा रहा है’। इस वीडियो को देख कुछ लोगो काफी हंस भी रहे हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Delhi Viral Video

अप्रैल 16, 2026

Ek Din Trailer

अप्रैल 16, 2026

Viral Video

अप्रैल 16, 2026

Viral Video

अप्रैल 16, 2026

Viral Video

अप्रैल 16, 2026

Delhi Viral Video

अप्रैल 16, 2026