---Advertisement---

Viral Video: पहले IPS बन कर दिया धोखा अब डॉक्टर बनकर किसकी लेगा जान? 10 वीं पास लड़के के नहीं ठंडे हुए अरमान

Viral Video: नकली IPS बनकर पूरे बिहार में सुर्खियां बटोरने वाले मिथलेश कुमार के जागे नए अरमान।

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: सितम्बर 24, 2024 3:59 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: अभी कुछ दिन पहले बिहार का 19 साल का लड़का काफी सुर्खियों में था। इसकी वजह थी, लड़का का अनोखा शौक। इस लड़के ने 2 लाख की IPS वाली वर्दी बनाकर कई सारे लोगों को बेवकूफ बनाया। पुलिस अफसर की वर्दी में इस लड़के को घूमता हुआ देख कुछ लोग इसे असली पुसिल वाला समझने लगे। लेकिन ज्यादा दिनों तक लड़के का ये खेल नहीं चल सका और ये लड़का पुलिस के हत्थे चढ़ गया। इसके बाद दो दिन में ही मिथलेश नाम के युवक की वर्दी उतर गई। ये घटना बिहार के जमुई जिले की है। अभी ये घटना लोगों के दिमाग से उतरी भी नहीं थी कि, मिथलेश कुमार ने अब बड़ा एलान कर दिया है। उनका कहना है कि, अब वह डॉक्टर बनकर लोगों की सेवा करेगा।

नकली IPS के बाद मिथलेश के जागे डॉक्टर बनने के अरमान

मिथलेश अब डॉक्टर बनेगा। लड़के ने ये बात बिहार के एक लोकल चैनल को दिए इंटरव्यूह में कही है। जब रिपोर्टर मिथलेश से पूछता है कि, IPS वर्दी तो चली गई अब क्या करोगे? इस पर मिथलेश जवाब देता है कि, वह अब डॉक्टर बनकर लोगों की सेवा करेगा लेकिन, दोबारा पुलिस नहीं बनेगा। इस पर जब मिथलेश से पूछा जाता है कि, वो तो 10 वीं पास है कैसे करेंगे? मिथलेश बोलता है कि, वह कर लेगा। मिथलेश का अब ये Viral Video काफी तेजी से फैल रहा है।

Viral Video देख क्या बोल रहे लोग?

इस Viral Video को Ghar Ke Kalesh नाम के एक्स अकाउंट पर शेयर किया गया है। इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स बोल रहे हैं कि, अब किसकी जान लेगा। इसके साथ ही एक यूजर लिखता है कि, भाई को जल्द से जल्द डॉक्टर बनाया जाना चाहिए।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Thyroid

मार्च 30, 2026

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Energy Drink

मार्च 29, 2026

Health Tips

मार्च 29, 2026

Blood in Urine

मार्च 29, 2026

Weight Loss

मार्च 29, 2026