---Advertisement---

Viral Video: मित्रता! दोस्त की सच्चाई के चलते लड़के को बाप से पड़े दनादन थप्पड़, मगर पिताजी की तब हुए कच्ची जब फोन पर खुली उनकी पोल

Viral Video: सच्चे दोस्तों के चलते बुरे फंसे बाप और बेटे। फनी वीडियो को देख नहीं रुकेगी हंसी।

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: अगस्त 31, 2024 2:03 अपराह्न

viral video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: दुनिया में हर कोई चाहता है कि, उसकी जिंदगी में कोई सच्चा और अच्छा दोस्त हो, जिसे वह अपनी हर बात बता सके। सच्चे मित्र की तलाश में लोग जिंदगी भर रहते हैं। अगर आप भी अपनी जिंदगी के लिए किसी अच्छे मित्र की तलाश में हैं तो एक बार इस Viral Video को देख लीजिए , हो सकता है कि आपकी राय बदल जाए। इस वीडियो में बाप और बेटे अपने-अपने सच्चे दोस्तों के चलते पोल खुलवा लेते हैं।

बाप-बेटे पर भारी पड़े सच्चे दोस्त

इस फनी वीडियो को कंटेन्ट क्रिएटर के द्वारा बनाया गया है। इस वीडियो में ये दिखाने की कोशिश की गई है कि, सच्चे मित्र किस तरह से वाट भी लगवा सकते हैं। ये वीडियो इतना ज्यादा मजेदार है कि, आपकी हंसी नहीं रुकने वाली है। इस Viral Video को Asarpal Singh नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है। इसके साथ ही कैप्शन में लिखा है “वाह, क्या दोस्ती है भाई”। वीडियो की शुरुआत में एक लड़का अपने दोस्त के साथ घर में एंट्री करता है तभी, बाप बेटे के एक थप्पड़ मारता है और बोलता है कि, दारु पीकर आया है, तभी लड़का अपने दोस्त से बोलता है कि, पापा को बता क्या मैं दारु पीता हूं..इस पर दोस्त सच बता देता है कि, थोड़ी दारु पीता है।

दोस्त के ये जवाब सुनकर पिता लड़की से लेकर पैसों को चुराने तक जैसे कई सारे सवाल दाग देता है। इसके बाद लड़के का दोस्त एक-एक करके सभी सवालों के जवाब देकर उसकी पिटाई करवा देता है। बेटे का पीट-पीटकर बुरा हाल हो ही रहा होता है कि, तभी पिता के फोन की घंटी बजती है और दोस्त फ्लो-फ्लो में बैंकॉक के राज खोल देता है। पिता की हरकतों की पोल खुलते ही बेटा हैरान हो जाता है।

Viral Video देख नहीं रुकेगी हंसी

ये वीडियो काफी फनी है। इसे 31 अगस्त यानी की आज ही एक्स पर अपलोड किया गया है। इस वीडियो पर अब तक हजारों व्यूज आ चुके हैं। इसके साथ ही कई सारे लोगों के कमेंट भी आ रहे हैं। लोग प्रतिक्रिया देते हुए बोल रहे हैं कि, वाह क्या दोस्त है। इसके साथ ही कुछ लोग इसे कुछ ज्यादा ही सच्चा मित्र बता रहे हैं। इस तरह ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Thyroid

मार्च 30, 2026

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Energy Drink

मार्च 29, 2026

Health Tips

मार्च 29, 2026

Blood in Urine

मार्च 29, 2026

Weight Loss

मार्च 29, 2026