---Advertisement---

Viral Video: काल भैरव मंदिर में मॉडल के केक काटने से लेकर बारात में आए युवक की कुटाई और कोरियन पति की हिन्दी तक, देखें आज की 5 वायरल वीडियो

Viral Video: 30 नवंबर 2024 को आज कई वीडियो लोगों का ध्यान खींच रही हैं, इनमें काल भैरव मंदिर में मॉडल के केक काटने से लेकर बारात में आए युवक की कुटाई तक तमाम वीडियो शामिल हैं।

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: नवम्बर 30, 2024 6:48 अपराह्न

viral video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: आए दिन कुछ ना कुछ सोशल मीडिया पर ऐसा वायरल हो ही जाता है, जो कि, यूजर्स का ध्यान खींच लेता है। आज 30 नवंबर 2024 को भी कुछ ऐसी ही घटनाएं घटि हैं। इनके वायरल वीडियो (Viral Video) को यूजर्स के द्वारा बार-बार देखा जा रहा है और पसंद किया जा रहा है। आज हम आपके लिए ऐसी ही 5 वीडियो लेकर आए हैं। इस लिस्ट में काल भैरव मंदिर में मॉडल के द्वारा केक काटने के वीडियो से लेकर एक कोरियन आदमी के द्वारा हिन्दी बोलने और बारात में आए युवक की चोर समझकर पिटाई करने जैसे कई सारे वीडियो हैं।

काल भैरव मंदिर के अंदर मॉडल ने काटा केक

सोशल मीडिया पर एक मॉडल के द्वारा काशी के काल भैरव मंदिर (Kaal Bhairav Mandir) में केक काटने और रील बनाने का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है।

देखें यहां वीडियो

इस वायरल वीडियो पर कुछ यूजर्स आपत्ति जता रहे हैं। इस घटना के वीडियो को NBT Hindi News एक्स अकाउंट पर 30 नवंबर को अपलोड किया गया है। इसके साथ ही कैप्शन में जानकारी देते हुए लिखा है कि, “काल भैरव मंदिर में उड़ा आस्था का मजाक! वाराणसी के काल भैरव मंदिर के गर्भगृह में मॉडल ने काटा केक, रील बनाकर वीडियो किया वायरल. लोग कह रहे आस्था का मजाक।” इस वीडियो पर अब तक हजारों व्यूज आ चुके हैं।

बारात में आए युवक की खंभे से बाँधकर हुई पिटाई

आज उत्तर प्रदेश का एक वायरल वीडियो भी काफी चर्चा में हैं। इसमें एक बारात में आए युवक की पिटाई कुछ लोग खंभे से बांधकर कर रहे हैं।

देखें यहां वीडियो

ये घटना भदोही की है। खबरों की मानें तो ये युवक एक बारात में आया था। युवक ने काफी शराब पी हुई थी। वह भटकते हुए किसी दूसरी जगह पहुंच गया। जहां पर उसे चोर समझकर कुछ लोगों ने खंभे से बाँधकर काफी बुरी तरह से पीट दिया। इस पिटाई के वीडियो को gujaratmitra नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से अपलोड किया गया है।

Mahindra Thar पर मिट्टी डालकर सड़कों पर स्टंट करने वाले युवक पर लगा 24000 का फाइन

29 नवंबर से ही सोशल मीडिया पर एक Mahindra Thar का वीडियो काफी सुर्खियों में है।एक युवक खेत में से पहले थार की छत पर मिट्टी भारता है और फिर तेज रफ्तार से सड़कों पर निकल पड़ता है।

देखें यहां वीडियो

जिसकी वजह से कई सारे लोगों को परेशानी हुई । ये घटना मेरठ ( Meerut) की है। इस इसका वायरल वीडियो (Viral Video) सामने आने के बाद युवक पर 24 हजार का फाइन लगा है। इसकी जानकारी The Times Of India ने अपने एक्स अकाउंट पर दी है।

चढ़ती जवानी गाने पर डांस करती लड़की का Viral Video

इंटरनेट पर एक मुम्बई की खूबसूरत लड़की का डांस वीडियो वायरल हो रहा है। इसे काफी पसंद किया जा रहा है।

देखें यहां वीडियो

इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि, लड़की “चढ़ती जवानी” गाने के रिमिक्स गाने पर डांस कर रही है।लड़की की अदाएं और एक्सप्रेशन देख यूजर्स तारीफ करने को मजबूर हो गए हैं। इस वीडियो को anvishetty नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर 4 दिन पहले अपलोड किया गया था। इस पर अब तक 1 लाख 38 हजार से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं। यूजर्स इसे खूब पसंद कर रहे हैं।

हिन्दी बोलते हुए कोरियन आदमी का वीडियो वायरल

30 नवंबर यानी की आज एक कोरियन आदमी के द्वारा बहुत ही अच्छी हिन्दी बोले जाने का वीडियो वायरल हो रहा है।

देखें यहां वीडियो

इस वीडियो को एक भारतीय महिला ने रिकॉर्ड किया है जो कि, टैबलेट पर अलग-अलग चीजों को दिखाते हुए अपने पति से इनका हिन्दी में नाम पूछ रही है। खास बात ये है कि, वह बहुत ही मजेदार तरीके से ये बता भी रहा है। इस कोरियन पति के वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। इस वायरल वीडियो को mylovefromkorea1 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर 1 दिन पहले ही अपलोड किया गया था। इस पर अब तक 73 हजार से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं। वहीं, कई सारे लोगों के मजेदार कमेंट आ रहे हैं।

30 नवंबर 2024 को ये सभी पांचों वीडियो फैंस का ध्यान खींच रहे हैं। इन्हें गूगल (Google) ने भी अपनी टॉप स्टोरी में जगह दी है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

मार्च 30, 2026

Viral Video

मार्च 30, 2026

Thyroid

मार्च 30, 2026

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Energy Drink

मार्च 29, 2026

Health Tips

मार्च 29, 2026