---Advertisement---

Viral Video: कमबख्त इश्क! जिस प्रेमी के लिए 3 बच्चों की मां ने पति को छोड़ा उसी ने दिया गच्चा, लेकिन फिर शौहर ने किया हैरतअंगेज खेला

Viral Video: प्यार में उलझी कहानी को देख यूजर्स ने पकड़ सिर।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अक्टूबर 16, 2024 5:35 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: कभी-कभी नाजायज रिश्तों में जिंदगी कुछ इस तरह से उलझ जाती है कि, समझ ही नहीं आता है कि, ये क्या हुआ? यही वजह है कि, पति-पत्नी और वो के कई सारे वीडियो वायरल होते रहते हैं। एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर से जुड़े हुए मामलों को देखकर अकसर लोग हंसते हैं और ऐसा किसी को ना करने की सलाह भी देते हैं। लेकिन ऐसा बहुत कम होता है जब अवैध रिश्तों पर कोई अफसोस करे। आज का Viral Video भी कुछ ऐसा ही है। इस वीडियो में बिल्कुल फिल्मी कहानी देखने को मिल रही है। जिस प्रेमी के लिए महिला ने अपने 3 बच्चों और पति को छोड़ा उसी आशिक ने उसे छोड़ दिया, लेकिन तभी महिला के पति ने कुछ ऐसा कर दिया, जिसे देखकर लोग सन्न रह गए।

पति-पत्नी और वो में उलझी अनोखी कहानी

पति-पत्नी और वो के इस Viral Video को Ghar Ke Kalesh नाम के एक्स अकाउंट पर अपलोड किया गया है। इस वीडियो के साथ जानकारी देते हुए कैप्शन लिखा है कि, “उत्तर प्रदेश में तीन बच्चों की मां ने अपने प्रेमी के लिए अपने पति को छोड़ दिया, अब वह रो रही है क्योंकि उसके प्रेमी ने उसे छोड़ दिया है और अब भी उसका पति उसे अपने साथ रखना चाहता है।” वीडियो में देखा जा सकता है कि, महिला का प्रेमी फूट-फूटकर रो रहा है। वहां पर महिला भी मौजूद है जो कि, खुद भी रो रही है, लेकिन तभी पति बोलता है कि, वो सब-कुछ भूलाकर अपनी पत्नी को अपनाने के लिए तैयार है और कभी भी उसे उसके प्रेमी की वजह से परेशान नहीं करेगा। महिला के आदमी का ये रिएक्शन देखकर यूजर्स हैरान हैं।

Viral Video पर क्या बोल रहे लोग?

इस Viral Video को 16 अक्टूबर यानी की आज ही अपलोड किया गया है। इस वीडिॉयो पर 3 लाख से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं, कई सारे लोगों के कमेंट भी आ रहे हैं। एक यूजर लिखता है कि, पति बेचारा सपोर्ट कर रहा है उसकी इज्जत करो। इसके साथ ही एक यूजर लिखता है कि, औरत के नाम पर कलंक। वहीं, एक यूजर इसे गंभीर समस्या बता रहा है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अप्रैल 16, 2026

Viral Video

अप्रैल 16, 2026

Delhi Viral Video

अप्रैल 16, 2026

Virat Kohli

अप्रैल 16, 2026

Teeth Health

अप्रैल 15, 2026

Viral Video

अप्रैल 15, 2026