---Advertisement---

Viral Video: सेल्फी के चक्कर में खाई में गिरी लड़की, बाहर निकलाने वालों के छूटे पसीने, देखें वीडियो

Viral Video: सेल्फी के चक्कर में खाई में गिरी लड़की का हुआ बुरा हाल , वीडियो देख लोग हो रहे हैरान।

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: अगस्त 4, 2024 2:10 अपराह्न | Updated: अगस्त 4, 2024 5:06 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: सेल्फी के चक्कर में अकसर लोग अपनी जिंदगी को जोखिम में डाल देते हैं और ऐसी हरकत कर जाते है, जिसका खामियाजा उन्हें बाद में भुगतना पड़ता है। आज का वीडियो भी कुछ ऐसा ही है। इस वीडियो में एक लड़की खूबसूरत नजारों के साथ सेल्फी लेने में इतना ज्यादा खो गई कि, भूल ही गई उसके पैर से थोड़ी सी दूरी पर खाई है। लड़की अचानक से फिसल जाती है और फिर खाई में गिर जाती है। इसे बाहर निकालने का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें ये काफी चिल्ला रही है।

सेल्फी लेते-लेते खाई में गिरी लड़की

इस घटना के वीडियो को Atul singh नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है। इसके साथ ही जानकारी देते हुए लिखा गया है कि,” #Maharashtra #Satara के उनघर रोड की बोर्ने घाट में गिरी एक युवती के रेस्क्यू का सनसनीखेज़ वीडियो सामने आया..सेल्फी लेने के दौरान युवती का पैर फिसला और घाट में गिर गई..100 फीट गहरे घाट में गिरी युवती को रस्सी से रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया..3 अगस्त शाम की घटना।”

Viral Video लोगों को कर रहा हैरान

वीडियो में साफ दिख रहा है कि, लड़की के काफी चोट लगी हुई है। इसे नीचे से ऊपर आने में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है, जिसकी वजह से ये काफी चिल्ला रही है। बारिश के मौसम में युवती को रस्सी से रेस्क्यू करना इस टीम के लिए भी काफी चुनौतीभरा है। बेहरहाल रेस्क्यू टीम इस लड़की को खाई से बाहर निकालकर ले आती है। अब इसी का ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Aarohi

Aarohi

आरोही डीएनपी इंडिया हिन्दी में देश, राजनीति , सहित कई कैटेगिरी पर लिखती हैं। लेकिन कुछ समय से आरोही अपनी विशेष रूचि के चलते ओटो और टेक जैसे महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी लोगों तक पहुंचा रही हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई निफ्टू यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है और लंबे समय से अलग-अलग विषयों की महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Stroke

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Arun Jaitley Stadium

फ़रवरी 12, 2026

Ghaziabad Viral Video

फ़रवरी 12, 2026