---Advertisement---

Viral Video: सालों से अलग कास्ट के लड़के से इश्क फरमा रही लड़की ने पिता से बताया हाल-ए-दिल, देखें कैसे बाप बना इंटरनेट सेंसेशन

By: Anjali Wala

On: बुधवार, दिसम्बर 17, 2025 12:33 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: प्यार में पड़ना अलग बात है लेकिन इसे अपने माता-पिता के सामने जता पाना काफी मुश्किल होता है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। दूसरे कास्ट के लड़के के साथ 11 साल के रिलेशनशिप का खुलासा एक बेटी अपने पिता के सामने करती है लेकिन पिता के रिएक्शन ने सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत लिया है और यह पिता सोशल मीडिया सेंसेशन बन गया है। वायरल वीडियो को देखकर लोग अपनी प्रतिक्रिया देने में पीछे नहीं हैं। निश्चित तौर पर इस इमोशनल वायरल वीडियो को देख आप भी दिल हार जाएंगे जहां बेटी द्वारा अपने प्यार का इजहार करने पर एक पिता ने कुछ इस तरह रिएक्ट किया।

Viral Video में बेटी ने पिता के सामने बॉयफ्रेंड के साथ रिश्ते का किया खुलासा

वायरल वीडियो में बेटी अपने पिता को पकड़ कर इमोशनल होते हुए कहती है, “पापा इतने साल से बताना था पर अब बता रही हूं मेरा एक बॉयफ्रेंड है पापा 11 साल से।” ऐसे में पिता कुछ ऐसा कहता है जो आपको हैरान कर देगा गुस्से। और हैरानी की बजाय पिता कहता है सबका होता है इसमें घबराने की क्या बात है। ऐसे में बेटी अपनी आंखों के आंसू रोक नहीं पाती है और उसे भरोसा नहीं हो पाता है कि उसके पिता ने कुछ ऐसा कहा जो आपको भी इमोशनल कर देगा।

बेटी के प्यार को सुन वायरल वीडियो में पिता ने दिया ये जवाब जिसने लोगों का जीता दिल

जहां तक इस वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि बेटी रोती हुई नजर आ रही है और वह काफी हिम्मत करके अपने पिता को हाथ पकड़ कर अपने दिल की बात बताती है। घुटने पर बैठी हुई बेटी बताती है कि उसका नाम विवेक है और वह इंटर कास्ट है। बेटी की बात को सुनने के बाद पिता कहता है, “तुम दोनों काम रहे हो वह भी किसी का बेटा है और जाति पाति अब कुछ भी नहीं होता। बस तुम जहां जाओ मेरा यह आशीर्वाद है कि खुश रहो इसका मतलब पैसे से नहीं है पैसे तो सब काम लेते हैं।”

यह वायरल वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफार्म पर खूब वायरल हो रहा है जहां लोग इसे देखकर इमोशनल हो रहे हैं और इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। पिता और बेटी के इस इमोशनल वीडियो ने लोगों का दिल जीत लिया है driiiishtiiii इंस्टाग्राम चैनल से 1.6 मिलियन लाइक्स मिले हैं।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Diabetes Control

जनवरी 18, 2026

Viral Video

जनवरी 17, 2026

जनवरी 17, 2026

High Blood Pressure

जनवरी 17, 2026

Viral Video

जनवरी 16, 2026

CM Yogi Adityanath Viral Video

जनवरी 16, 2026