---Advertisement---

Viral Video: शादी का दहेज बचाने के लिए लड़की ने चली निंजा टेक्नीक, नस काटने पर उतारू हुआ सरकारी नौकरी वाला लड़का

Viral Video: सरकारी नौकरी करने वाले लड़के के पिता ने दहेज में मांगी इतनी रंगम कि चौक गया लड़की का बाप लेकिन लड़की ने दिमाग लगाकर लड़के को बनाया लट्टू। वीडियो देखने के बाद आपकी हंसी नहीं रुकने वाली है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 3, 2025 7:00 पूर्वाह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: दहेज एक कुप्रथा है जो कि सदियों से चली आ रही है, आजकल के नवयुवक दहेज के प्रति जागरूक होकर इसका विरोध करते है पर देहाती इलाकों में आज भी ये परंपरा बदस्तूर जारी है। हाल ही में एक Video सोशल मीडिया पर Viral हो रहा है जिसमें दहेज के चक्कर में एक शादी अटकने वाली थी पर यहां लड़की ने अपना दिमाग लगाकर न सिर्फ अपने पिता को दहेज देने से बचाया बल्कि लड़के के परिवार वालों को भी हैरान कर दिया। लड़की ने आम लड़कों की कमजोरी को पकड़ा और युवक पर अपने प्यार का ऐसा जादू चलाया कि वो खुद अपने पिता से बोला कि हमको दहेज नहीं लेना है और अगर लोगे तो वो अपनी नस काट लेगा। अब मरता क्या न करता लड़के के बाप को प्यार के आगे हार माननी ही पड़ी।

Viral Video में लड़के के लिए बाप ने मुंह फाड़ कर मांगा दहेज

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि जब लड़के वाले लड़की के घर पहुंचते है तो लड़की देखने के बाद लड़के का पिता मुंह फाड़ कर दहेज की मांग करता है। लड़के का बाप कहता है हमारा लड़का सरकारी सफाईकर्मी है और उन्हें इस शादी के लिए 10 लाख रुपए और एक चारपहिया गाड़ी तो चाहिए होगी। लड़की का पिता इसपर परेशान हो जाता है और कहता है कि दहेज तो नहीं दे पाएंगे तभी लड़की कहती है कि पिताजी आप दहेज के लिए मना मत कीजिए बस लड़के का फोन नंबर ले लीजिए। इसके बाद लड़के और लड़की में बातचीत होती है और लड़के पर प्यार का खुमार ऐसा चढ़ता है कि जब लड़की कहती है कि उनकी शादी नहीं हो पाएगी क्योंकि उसका परिवार दहेज नहीं दे पाएगा तो लड़का अपने पिता के सामने जाकर हल्ला कर देता है।

वायरल वीडियो पर आ रही अलग अलग प्रतिक्रियाएं

लड़का कहता है कि शादी इसी लड़की से करेगा और दहेज तो भूल ही जाओ। सोशल मीडिया पर वायरल होते ही यूजर्स ने जमकर कमेंट्स किए है और लिखा है कि लड़की ने सबक तो सही सिखाया पर ऐसे मामलों में अक्सर शादी के बाद लड़की को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता है। वहीं कुछ यूजर्स का कहना है कि दहेज की प्रथा बिल्कुल बंद होनी चाहिए। Viral Video से हटके शादी का मतलब लड़की की बिकवाली और लड़के की खरीदारी जैसी सोच से बहुत ऊपर है और परिवारों को ये बाद समझनी चाहिए।

has.lijiye इंस्टाग्राम चैनल से शेयर यह वायरल वीडियो हुए एंटरटेनमेंट के लिए बनाया गया है जिस पर 8 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Meerut Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 27, 2026

Gaurav Khanna

फ़रवरी 27, 2026