---Advertisement---

Viral Video: ‘भारत वापस जाओ…’ अमेरिकी शख्स ने की भारतीय कपल की बेज्जती, नस्लीय हमले को लेकर बहस शुरू

Viral Video: भारत से लोग विदेश जाते हैं लेकिन अगर वहां उनसे यह कह दिया जाए कि अपने देश वापस जाओ तो यह निश्चित तौर पर बहस का मुद्दा बन जाता है। वायरल वीडियो में अमेरिका में भारतीय कपल के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मई 27, 2026 5:07 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: भारत के कई नौजवान अमेरिका में अपनी रोजी-रोटी कमाने के लिए जाते हैं और यह काफी हद तक उनके टैलेंट पर निर्भर करता है। जब अमेरिकी शख्स किसी भारतीय को भारत वापस आने के लिए कह दे तो यह बहस का मुद्दा ना बने ऐसा हो ही नहीं सकता। वायरल वीडियो भी कुछ इसी तरह का है जहां ऑनलाइन लोग बहस करने पर उतारू हो गए हैं। यहां साफ तौर पर सुना जा सकता है कि अमेरिकी शख्स कथित तौर पर भारतीय कपल को भारत जाने के बारे में कहते हुए नजर आते हैं। वहीं अब इस वीडियो को लेकर बहस होने लगी है।

वायरल वीडियो में अमेरिका में भारतीय के साथ क्या हुआ

वायरल वीडियो में साफ तौर सुना जा सकता है कि अमेरिकी शख्स कहता है कि क्या तुम भारत से हो जब कपल हामी भरते हैं तब वह कहते हैं कि फिर तुम यहां क्या कर रहे हो। भारत अविश्वसनीय है भारत वापस जाओ। यहां कपल सिर्फ मुस्कुराते हुए नजर आते हैं और वह अमेरिकी शख्स को उस तरह से जवाब नहीं देते हैं। वायरल वीडियो देखने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा देखा जा रहा है और इसे नस्लीय भेदभाव बताने लगे हैं।

Viral Video को लेकर तमतमा उठे भारत के लोग

वहीं वायरल वीडियो में अमेरिकी शख्स यह भी पूछता है कि क्या आपको अमेरिका पसंद है। जब कपल हां कहते हैं तो वह सच कहता है कि “तुम भारत में क्यों नहीं रहे अमेरिका क्यों आ गए।” जहां वायरल वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने कहा भारत के टैलेंट को अमेरिका ले जाते हैं तो एक यूजर ने कहा इन्हें कोई बताओ कि अमेरिका खुद में कुछ भी नहीं है तो एक यूजर ने लिखा यह नस्लीय हमले ही भारत के लोगों को अमेरिका में रहने नहीं दे रही है। वहीं एक यूजर ने कहा कि वे चुप रहे इसीलिए वह इतना बोल पाया।

times of india इंस्टाग्राम चैनल से इसे 25000 से ज्यादा लाइक्स मिले हैं और इस पर 2.5 मिलीयन व्यूज मिल चुके हैं।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Health Tips

जुलाई 14, 2026

Diabetes

जुलाई 14, 2026

Viral Video

जुलाई 13, 2026

Anupam Kher

जुलाई 13, 2026

Viral Video

जुलाई 13, 2026

Viral Video

जुलाई 13, 2026