---Advertisement---

Viral Video: थाने में ही एक-दूसरे को कूटने लगे गुंडे, चाहकर भी नहीं छुड़ा सकी पुलिस, यूजर बोला ‘ पुलिस स्टेशन में क्राइम’

Viral Video: पुलिसवालों के सामने ही एक-दूसरे को पीटने लगे लोग।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अक्टूबर 4, 2024 4:27 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: पुलिस को देखते ही अपराधी थर-थर कांपने लग जाते हैं लेकिन, क्या आपने कभी पुलिस वालों के सामने ही थाने में गुंडो को लड़ते हुए देखा है? हम दावे से कह सकते हैं कि, आज से पहले शायद ही आपने कभी ऐसा सोचा होगा। लेकिन इस Viral Video ने लोगों को हैरान कर दिया है। दरअसल, पुलिस स्टेशन में दो ग्रुप एक-दूसरे को मारने के लिए लिपट गए और जमकर पीटने लगे। इस दौरान पुलिसवालों ने काफी बचाने की कोशिश की लेकिन ये नहीं रुके।

पुलिस वालों के सामने आपस में भिड़े दो गुट

ये हैरतअंगेज घटना उत्तर प्रदेश की बताई जा रही है। इस घटना के वीडियो को Ghar Ke Kalesh नाम के एक्स अकाउंट पर अपलोड किया गया है। इसके साथ ही जानकारी देते हुए लिखा गया है कि, “मुजफ्फरनगर यूपी पुलिस स्टेशन के अंदर दो ग्रुप में लड़ाई।” इस Viral Video में देखा जा सकता है कि, थाने के अंदर काफी भीड़ मौजूद है , कुछ लोग एक-दूसरे को बुरी तरह से पीट रहे हैं। पुलिसकर्मी इन्हें रोकने की कोशिश कर रहे हैं। इस लड़ाई को देख अन्य पुलिसकर्मी भी आ जाते हैं और युवक को पकड़कर इस लड़ाई को खत्म की कोशिश करते हैं लेकिन, ये एक -दूसरे को नहीं छोड़ रहे हैं। इस वीडियो में पुलिसवाले काफी मशक्कत करते हुए दिख रहे हैं। ये वीडियो 13 का सेकंड है।

Viral Video पर क्या बोल रहे लोग?

ये घटना कब और कौन से पुलिस स्टेशन की है। इसकी कोई भी जानकारी उपलब्ध नहीं है। इसके साथ ही इस लड़ाई का कारण भी स्पष्ट नहीं है। इस छोटी सी Muzaffarnagar Viral Video को 4 अक्टूबर को एक्स पर अपलोड किया गया है। इस पर अब तक 17 हजार व्यूज आ चुके हैं। वहीं, कई सारे लोगों के कमेंट भी आ रहे हैं। एक यूजर लिखता है कि, “पुलिस वालों को कुछ भी नहीं समझ रहे”। इसके साथ ही एक यूजर लिखता है कि, “जरूर जमीन का मामला होगा, वरना थाने में कौन लड़ाई करता है भाई।” इस तरह इस वीडियो पर काफी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Barabanki Viral Video

अक्टूबर 21, 2026

Viral Video

अक्टूबर 21, 2026

Pregnancy Tips

अक्टूबर 21, 2026

Viral Video

अक्टूबर 20, 2026

Maharashtra Viral Video

अक्टूबर 20, 2026

Hardik Pandya

अक्टूबर 20, 2026