---Advertisement---

Viral Video: महामानव! रेलवे ट्रैक पर फंसे सांड को लड़के ने दिमाग लगाकर बचाया, वीडियो देख लोग दे रहे दुआएं

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक लड़के का वीडियो वायरल हो रहा है, वह रेलवे ट्रैक पर फंसे बैल को बचा रहा है। इसे देख लोगों का मन खुश हो गया है।

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: दिसम्बर 16, 2024 1:51 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: इंसानियत की बात तो सभी करते हैं लेकिन, ये कुछ ही लोगों में देखने को मिलती है। आज के वायरल वीडियो में आपको एक सच्चा इंसान देखने को मिलेगा। एक लड़का रेलवे ट्रैक पर फंसे बैल (Bull) को बचाने के लिए काफी मेहनत करता है। लड़का अपनी जान की परवाह किए बगैर ही ये काम कर रहा है। रेलवे ट्रैक पर सांड का पैर बुरी तरह से फंसा हुआ है। इस दौरान लड़का कुछ ऐसा कर जाता है जो कि, वायरल हो जाता है और जो भी यूजर इस वायरल वीडियो (Viral Video) को देख रहा है वह ना सिर्फ इस लड़के की तारीफ कर रहा है बल्कि उसे दुआएं भी दे रहा है।

बैल को रेल की पटरी से निकालने के लिए लड़के ने की कड़ी मेहनत

इस दिल खुश कर देने वाले वायरल वीडियो (Viral Video) को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम (Instagram) पर अपलोड किया गया है।

Watch Video

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि, एक लड़का दौड़ते हुए रेलवे ट्रैक के पास पहुचता है और पटरी में फंसे बैल के पैर को बाहर निकालने की कोशिश करने लग जाता है। क्योंकि पटरी में बैल का पैर काफी बुरी तरह से फंसा हुआ है इसलिए उसे काफी मेहनत भी करनी पड़ रही है। आस-पास वो ये भी देख रहा है कि, कहीं ट्रेन तो नहीं आ रही है। लड़का काफी देर तक कोशिश करता रहता है लेकिन अंत में वह सांड को बचाने में कामयाब हो जाता है और ये वीडियो वायरल हो जाती है। ये घटना कब और कहां की है इसकी कोई जानकारी तो उपलब्ध नहीं है लेकिन ,ये वीडियो यूजर्स को काफी प्रभावित कर रहा है। यही वजह है कि, इस हिम्मत वाले लड़के की लोग इतनी तारीफ कर रहे है।

Viral Video देख यूजर्स कर रहे तारीफ

इस वीडियो को all_type_vedio नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर 4 दिन पहले ही अपलोड किया गया था। इस वीडियो पर अभी तक 1 लाख 10 हजार से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं। वहीं कई सारे यूजर्स की प्रतिक्रियाएं भी देखने को मिल रही हैं। एक यूजर लिखता है कि, आप भगवान का रुप लेकर आए हैं। इसके साथ ही दूसरा यूजर लिखता है कि, भाई आपने तो दिल ही छू लिया है। वहीं, कई सारे यूजर इस लड़के का बैल को बचाने के लिए धन्यवाद कर रहे हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Energy Drink

मार्च 29, 2026

Health Tips

मार्च 29, 2026

Blood in Urine

मार्च 29, 2026

Weight Loss

मार्च 29, 2026

Viral Video

मार्च 29, 2026