---Advertisement---

Viral Video: गंजे बच्चे के सिर के साथ प्रधानाध्यापक ने की बेहद नीच हरकत, देखकर तन- बदन में लग जाएगी आग

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक टीचर का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वो स्कूल के अंदर गंजे बच्चे के सिर के साथ बहुत ही बुरा व्यवहार कर रहा है। ये घटना उत्तर प्रदेश के इटावा की है। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रधानाध्यापक पर एक्शन ले लिया गया है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अक्टूबर 9, 2026 2:59 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video:  स्कूल में छात्र के साथ बेहद शर्मनाक हरकत करते प्रधानाध्यापक का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें वो गंजे छात्र के सिर को तबला बनाकर बजा रहे हैं। इतना ही नहीं शिक्षक बच्चे सिर को तबला बनाकर गाने की धुन पर झूम भी रहा है। इसके साथ ही आस-पास काफी छात्र भी मौजूद हैं।अपने टीचर की हरकत को देखकर हैरान हैं।  ये घटना उत्तर प्रदेश के इटावा जिले की है। हेड मास्टर का नाम दिनेश कुमार माथुर है। सिर मुंडवाकर स्कूल आए बच्चे के साथ ये हरकत मास्टर जी ने खुद की और बहुत ही बेशर्मी से इसे सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए हेड मास्टर पर कड़ा एक्शन हुआ है।

हेड मास्टर ने गंजे छात्र के साथ की दरिंदगी की हदें पार

गंजे बच्चे के सिर का तबला बनाकर बजाते हेडमास्टर दिनेश कुमार के वायरल वीडियो को एक्स पर Shahnawaz(News24) नाम के हैंडल से अपलोड किया गया है। इसके साथ ही कैप्शन में मामले की जानकारी देते हुए लिखा है कि, ‘इटावा: ये सरकारी स्कूल के प्रधानाचार्य दिनेश कुमार हैं। इनकी करतूत देखिए… मास्टर साहब क्लासरूम में एक छात्र की गंजी खोपड़ी का इस्तेमाल तबले की तरह कर रहे हैं।

देखें वीडियो

मास्टर साहब की एक्टिंग पर नासमझ छात्र छात्राएं ठहाका लगा रही हैं। मगर जिस बच्चे की खोपड़ी को तबले की तर्ज पर पीटा जा रहा है, उस छात्र पर क्या गुजर रही होगी। फिलहाल मास्टर साहब को सस्पेंड कर दिया गया है। इटावा के सैफई विकास खंड से जुड़ा बताया जा रहा है मामला।’  वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि, कैसे तबले की धुन पर टीतचर नन्हें बच्चे के सिर को बजा रहा है। इस दौरान टीचर झूम भी रहा है। ये अमानवीय घटना स्कूल के अंदर की गई है। जिसके कारण हेड मास्टर पर शिक्षा के आला अधिकारियों ने कड़ा एक्शन लिया है।

Viral Video पर हुआ कड़ा एक्शन

इस घटना के वायरल होने के बाद जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी BSA डॉक्टर राजेश कुमार ने कड़ा एक्शन लेते हुए शिक्षक दिनेश कुमार पर एक्शन ले लिया है। इंचार्ज प्रधानाध्यापक दिनेश कुमार माथुर को तुरंत प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है। इसके साथ ही खबर है कि, मामले की जांच के लिए बसरेहर के खंड शिक्षा अधिकारी उदय सिंह राज को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है। उन्हें 15 दिनों के भीतर चार्जशीट जारी कर जांच रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए हैं। मामले की जांच में विभाग तुरंत जुट गया है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अक्टूबर 9, 2026

Health Tips

अक्टूबर 9, 2026

Nana Patekar

अक्टूबर 9, 2026

Viral Video

अक्टूबर 8, 2026

Viral Video

अक्टूबर 8, 2026

Health Tips

अक्टूबर 8, 2026