Viral Video: कैमरे में कभी-कभी ऐसी घटनाएं कैद हो जाती है, जिन्हें देखकर पत्थर दिलों का भी कलेजा कांप उठाता है। सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें बीवी के प्रेमी संग भागने के बाद दो मासूम बच्चों को संभालते पिता की बेबसी और लाचारी साफ दिख रही है। नन्ही बेटी के पेट को भरने के लिए वो मेडिकल पर जाता है और ‘लैक्टोजेन’ मिल्क फॉर्मूला खरीदता है। इसके बाद वो उसे बनाने के बारे में पूछता है। मेडिकल वाला जब बच्ची की मां के बारे में पूछता है तो उसकी आंखों से आंसू छलकने लगते हैं।
बीवी के भागने के बाद बच्चों को संभालता दिखा बेबस बाप
मासूम बच्चों और पति को छोड़कर भागी बीवी की हरकत को पूरा परिवार झेल रहा है। इस परिणाम को वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है। बेबस पति और दोनों बच्चों की कहानी को बयां करता वीडियो एक्स पर Krishnan Gaur नाम के हैंडल से अपलोड किया गया है। इसके साथ ही कैप्शन में मामले की जानकारी देते हुए लिखा है, ‘उसकी पत्नी किसी दूसरे आदमी के साथ भाग गई।
देखें वीडियो
His wife ran away with another man.
The father comes home after a day of manual labor, only to find his little daughter crying from hunger.
He searches the house for his wife, then learns that she has run away with another man.
He goes to a pharmacy to buy Lactogen milk… pic.twitter.com/MqwbHZPcwC
— Krishnan Gaur (@Mercedes5494) June 25, 2026
दिनभर की मेहनत के बाद पिता घर लौटता है तो देखता है कि उसकी छोटी बेटी भूख से रो रही है।वह घर में अपनी पत्नी को ढूंढता है, तब उसे पता चलता है कि वह किसी दूसरे आदमी के साथ भाग गई है। वह बच्ची के लिए लैक्टोजेन मिल्क फॉर्मूला खरीदने के लिए फार्मेसी जाता है। पैकेट हाथ में लिए वह फार्मासिस्ट से पूछता है, “भाई, मैं इसे अपनी बेटी को कैसे पिलाऊँ? उसकी माँ को तो इसे बनाने का तरीका पता होगा।” फिर आँखों में आँसू लिए वह धीरे से कहता है, “वह किसी दूसरे आदमी के साथ भाग गई।” उस पल उसकी आँखों में गहरा दर्द और दिल टूटना साफ दिखाई देता है।’ वीडियो में पिता की मायूसी और बेबसी साफ दिख रही है।
Viral Video देख यूजर्स हुए भावुक
ये घटना कब और कहां की है? इसकी कोई भी आधिकारिक जानकारी तो मौजूद नहीं है। लेकिन इसे एक्स पर 25 जून 2026 को अपलोड किया गया था। इस वीडियो पर 4.49 लाख व्यूज आ चुके हैं। वहीं, तमाम सारे लोगों के कमेंट भी आ रहे हैं। एक यूजर लिखता है, ‘अपने बच्चों को छोड़कर लोग कैसा ऐसा कर लेते हैं’। दूसरा लिखता है, ‘इसे देखकर बहुत बुरा लगा’। वहीं, ‘कई सारे लोगों को हैरानी हो रही है कि, आखिर कोई मां अपने बच्चों को कैसे छोड़ सकती है।’
डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।
