---Advertisement---

Viral Video: बीवी के भागने के बाद बेटी की भूख मिटाने को भटका मजबूर बाप, मेडिकल का वीडियो देख पत्थर दिल भी पिघले

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक बेबस पिता का वीडियो वायरल हो रहा है। बीवी के भागने के बाद वो बच्चों को संभालता हुआ दिख रहा है। उसकी हालत देख लोग भावुक हो गए हैं।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जून 26, 2026 2:43 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video:  कैमरे में कभी-कभी ऐसी घटनाएं कैद हो जाती है, जिन्हें देखकर पत्थर दिलों का भी कलेजा कांप उठाता है। सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें बीवी के प्रेमी संग भागने के बाद दो मासूम बच्चों को संभालते पिता की बेबसी और लाचारी साफ दिख रही है।  नन्ही बेटी के पेट को भरने के लिए वो मेडिकल पर जाता है और ‘लैक्टोजेन’ मिल्क फॉर्मूला खरीदता है। इसके बाद वो उसे बनाने के बारे में पूछता है। मेडिकल वाला जब बच्ची की मां के बारे में पूछता है तो उसकी आंखों से आंसू छलकने लगते हैं।

 बीवी के भागने के बाद बच्चों को संभालता दिखा बेबस बाप

मासूम बच्चों और पति को छोड़कर भागी बीवी की हरकत को पूरा परिवार झेल रहा है। इस परिणाम को वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है।  बेबस पति और दोनों बच्चों की कहानी को बयां करता वीडियो एक्स पर Krishnan Gaur नाम के हैंडल से अपलोड किया गया है। इसके साथ ही कैप्शन में मामले की जानकारी देते हुए लिखा है, ‘उसकी पत्नी किसी दूसरे आदमी के साथ भाग गई।

देखें वीडियो

दिनभर की मेहनत के बाद पिता घर लौटता है तो देखता है कि उसकी छोटी बेटी भूख से रो रही है।वह घर में अपनी पत्नी को ढूंढता है, तब उसे पता चलता है कि वह किसी दूसरे आदमी के साथ भाग गई है। वह बच्ची के लिए लैक्टोजेन मिल्क फॉर्मूला खरीदने के लिए फार्मेसी जाता है। पैकेट हाथ में लिए वह फार्मासिस्ट से पूछता है, “भाई, मैं इसे अपनी बेटी को कैसे पिलाऊँ? उसकी माँ को तो इसे बनाने का तरीका पता होगा।” फिर आँखों में आँसू लिए वह धीरे से कहता है, “वह किसी दूसरे आदमी के साथ भाग गई।” उस पल उसकी आँखों में गहरा दर्द और दिल टूटना साफ दिखाई देता है।’ वीडियो में पिता की मायूसी और बेबसी साफ दिख रही है।

Viral Video देख यूजर्स हुए भावुक

ये घटना कब और कहां की है? इसकी कोई भी आधिकारिक जानकारी तो मौजूद नहीं है। लेकिन इसे एक्स पर 25 जून 2026 को अपलोड किया गया था। इस वीडियो पर 4.49 लाख व्यूज आ चुके हैं। वहीं, तमाम सारे लोगों के कमेंट भी आ रहे हैं। एक यूजर लिखता है, ‘अपने बच्चों को छोड़कर लोग कैसा ऐसा कर लेते हैं’। दूसरा लिखता है, ‘इसे देखकर बहुत बुरा लगा’। वहीं, ‘कई सारे लोगों को हैरानी हो रही है कि, आखिर कोई मां अपने बच्चों को कैसे छोड़ सकती है।’

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Gorakhpur Viral Video

सितम्बर 27, 2026

Health Tips

सितम्बर 27, 2026

Health Tips

सितम्बर 27, 2026

Viral Video

सितम्बर 26, 2026

Bigg Boss 20

सितम्बर 26, 2026

Viral Video

सितम्बर 26, 2026