---Advertisement---

Viral Video: बेबस कानून! दारु पीकर शेरनी बनी महिला, थाने में घुसकर थानेदार पर उठाया हाथ, उंगली दिखाते हुए काटा तांडव

Viral Video: थाने में पुलिसकर्मी के साथ बदतमीजी करती महिला का वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अक्टूबर 11, 2024 1:11 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: थान में दारु पीकर एक महिला ने जमकर बवाल काटा। इस दौरान उसने पुलिसकर्मियों के साथ भी बदतमीजी की है। महिला के द्वारा की गई सारी हरकतें कैमरे में कैद हो गई जो कि, अब काफी तेजी से वायरल हो रही हैं। इस Viral Video को देख यूजर्स पुलिसवाले को शरीफ तो कानून को बेबस बता रहे हैं। ये हैरत में डाल देने वाली घटना भुवनेश्वर की बताई जा रही है। SAMBAD की अंग्रेजी वेबसाइट पर छपी खबर की मानें तो महिला ने शरीब पी हुई है और वह यहां पर किसी के खिलाफ केस दर्ज कराने आयी थी, लेकिन फिर उसने थाने में ही पुलिसकर्मियों के साथ ही बदतमीजी करना शुरु कर दी। ये घटना ओडिशा के खंडगिरी पुलिस स्टेशन की है।

महिला ने थाने में काटा बवाल

इस घटना के Viral Video में देखा जा सकता है कि, महिला थाने में बैठी हुई है, इस दौरान वह वहां पर मौजूद थानेदार पर काफी चिल्ला रही है और उसके बाद पानी की बोलत को फेंकती हुई पुलिसकर्मी के ऊपर ही गुस्से में उंगली दिखाते हुए चढ़ने की कोशिश करती है, फिर वह बाहर आकर भला-बुरा कहने लग जाती है। इतना ही नहीं महिला पुलिस वाले के सिर को छूती है और हमला भी करती है। इस दौरान वहां पर काफी पुलिसकर्मी मौजूद हैं लेकिन, वह खामोश हैं। कोई भी इस महिला को रोकने की कोशिश नहीं कर रहा है। महिला का तांडव और हंगामा जारी है। खबरों की मानें तो ट्विन सिटी पुलिस आयुक्त सुरेश देव दत्त सिंह ने इस महिला के खिलाफ मामला दर्ज करने का आदेश दिया।

Viral Video देख क्या बोल रहे यूजर्स

इस घटना के Viral Video को Ghar Ke Kalesh नाम के एक्स अकाउंट पर 10 अक्टूबर को अपलोड किया गया था। इस वीडियो पर अब तक 66 हजार व्यूज आ चुके हैं। वहीं, यूजर्स की प्रतिक्रियाएं भी देखने को मिल रही हैं। एक यूजर लिखता है कि, इसे तो कानून से भी डर नहीं लग रहा है वहीं, एक यूजर लिखता है कि, औरत के सामने सब बेबस हो जाते हैं। इसके साथ ही एक यूजर लिखता है कि, पुलिसवाले की शालीनता तारीफ के काबिल है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Cancer

जून 22, 2026

India's Got Latent 2

जून 21, 2026

Lucknow Viral Video

जून 21, 2026

Nishant Kumar

जून 21, 2026

Father's Day 2026

जून 21, 2026

Rakul Preet Singh

जून 21, 2026