---Advertisement---

Viral Video: चाय की जन्मकुंडली!चपरासी से लेकर चेयरमैन तक क्यों हैं चाय के फैन? शख्स ने लाइन से गिनाए चमत्कारी फायदे

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें एक आदमी चाय की पूरी कुंडली बता रहा है। उसने एक साथ इतनी सारी बातें बता दीं। सुन लोग हैरान हो गए।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: नवम्बर 4, 2024 10:57 अपराह्न

viral video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: चाय का नाम सुनते ही कुछ लोगों में एनर्जी आ जाती है। यही वजह है कि, नींद भगाने के लिए और दिमाग को एक्टिव करने के लिए वो चाय का सहारा लेते हैं। देश ही नहीं दुनिया में कई सारे टी-लवर आपको मिल जाएंगे। कुछ लोगों की तो चाय में जान ही बसती है। चाय की इम्पोर्टेंस को देखते हुए ही 21 मई को यूनाइटेड नेशन ने (International Tea Day) घोषित किया हुआ है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि, चाय के कितने दीवाने हैं? चाय से जुड़ा हुआ एक Viral Video सोशल मीडिया पर काफी तेजी से फैल रहा है। इस वीडियो में एक आदमी चाय की पूरी कुंडली निकालकर उसकी तारीफ में कसीदे पढ़ रहा है। इसे जो भी देख रहा वो दंग है।

आदमी ने निकाली चाय की कुंडली

चाय पर ये खास चर्चा HasnaZarooriHai नाम के एक्स अकाउंट पर अपलोड की गई है। इसके साथ ही कैप्शन में लिखा है कि, “चाय ज्यादा क्यूँ पी जाती है : आँखें खोल दी भाई ने”। वीडियो में एक शख्स दूसरे आदमी से पूछता है कि, चाय इतनी क्यों पी जाती है? वह बताता है चाय इसलिए ज्यादा पी जाती है क्योंकि, इसे चुस्की से पिया जाता है..इसका पहला अक्षरा च है… इसलिए चाय इतनी पी जाती है। इतना ही नहीं आदमी ने चाय का कनेक्शन चिंता से चुगली से जोड़ दिया है।

आदमी चाय का रुतबा बताते हुए च शब्द से चाय की जमकर तारीफ करते हुए बोलता है, चपरासी से लेकर चेयरमैन तक चाय पीते हैं। वह बताता है कि,चाय का चारपाई से लेकर चेयर तक पर बैठकर मजा लिया जाता है.. चाय पर चर्चा से लेकर चुनाव तक का वह कनेक्शन निकाल देता है। आदमी चेहरे की चमक को चाय से जोड़ देता है। इतना ही नहीं वह पेट साफ करने के लिए भी चाय को बेस्ट बता देता है.

Viral Video देख यूजर्स भी हुए फैन

चाय की इतनी सारी तारीफ सुन इंटरनेट यूजर्स खुद को नहीं रोक पाए और कमेंट करने लगे। इस वीडियो को एक्स पर 4 नवंबर को अपलोड किया गया था। इस वीडियो पर अब तक 1 लाख 41 हजार व्यूज आ चुके हैं। वहीं, बहुत सारे लोगों के मजेदार कमेंट भी आ रहे हैं। एक यूजर लिखता है कि, “ऐसे लॉजिक के सामने वाला हां-हां करता जाए..धन्य हैं ज्ञानी बाबा”। वहीं, दूसरा यूजर लिखता है “वाह भाई सबको चाय का चस्का लगाकर ही छोड़ोगे”।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bigg Boss 20

अक्टूबर 23, 2026

Viral Video

अक्टूबर 23, 2026

Maharashtra Viral Video

अक्टूबर 23, 2026

Prabhas

अक्टूबर 23, 2026

Health Tips

अक्टूबर 23, 2026

Malaika Arora

अक्टूबर 23, 2026