---Advertisement---

Viral Video: भयावह पर्दाफाश! जला हुआ हाथ लेकर भीख मांग रही थी लड़की, डॉक्टर ने पकड़ी करतूत और इस तरह खोली पोल

Viral Video: भीख मांगने के लिए छोटी बच्ची ने हाथ जलने का नाटक किया लेकिन डॉक्टर ने जिस तरह से इसका पर्दाफाश किया वह देखकर आपको भी हैरानी हो सकती है। वहीं सोशल मीडिया पर लोग इसे देख अपनी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 7, 2025 2:10 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: यह सच है कि गरीब लोगों को देखकर दिल दहल जाता है। अगर सड़क किनारे या ट्रेन में कोई लाचार गरीब दिख जाए तो लोगों को काफी दर्द होता है। उन्हें देखकर दुख खुद को शर्मिंदा कर देता लेकिन ठगी के नाम पर भीख मांगने के लिए जब कोई खुद को लाचार दिखाने की कोशिश करें तो यह निश्चित तौर पर हैरान कर देने वाली बात है। जहां वाकई कुछ लोग लाचार होते हैं तो कुछ सिर्फ लाचारी दिखाने की जरूरत करते हैं। एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें एक लड़की के जले हुए हाथ का डॉक्टर ने पर्दाफाश किया और यह हैरान कर देने वाला Viral Video लोगों के बीच चर्चा में है।

डॉक्टर ने वायरल वीडियो में सच्चाई से उठाया पर्दा

https://twitter.com/AmitVermaNews/status/1941862027846435000

Viral Video की बात करें तो इसे शेयर करते हुए कैप्शन में कहा गया, “वीडियो में देख सकते हैं जले हुए हाथ का नाटक कर भीख मांग रही थी लड़की सफर कर रहे डॉक्टर ने किया पर्दाफाश।” वायरल वीडियो में आप देखेंगे कि किस तरह से लड़की चिल्ला रही है और डॉक्टर उसके हाथ को साफ कर रहा है। हाथ को साफ करते हुए डॉक्टर काफी जद्दोजहद कर रहा है और इसके बाद जो हुआ वह देखकर आपको अपनी आंखों पर यकीन नहीं होने वाला है क्योंकि लड़की सिर्फ हाथ जलने का नाटक कर रही थी।

Viral Video को देख लड़की की लाचारी पर लोगों ने उठाया सवाल

भीख मांगने के लिए किस तरह से लोग नाटक करते हैं यह Video इस बात का सबूत है। वायरल वीडियो पर लोग अपनी-अपने प्रतिक्रिया देते हुए दिखे हैं यहां कुछ लोगों का कहना है कि भीख मांगने के लिए ऐसा करना पड़ता है नहीं तो लोग पैसे नहीं देते हैं। पैसों की जरूरत है तो कुछ तो करना पड़ेगा। कुछ लोग ऐसे भी हैं जो इसकी आलोचना कर रहे हैं। एक यूजर ने कहा वह छोटी बच्ची है उसे जीने दो। @AmitVermaNews x से शेयर Viral Video को 3 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Liver Health

मार्च 1, 2026

HPV Vaccine

मार्च 1, 2026

Chronic Kidney Disease

मार्च 1, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026