---Advertisement---

Viral Video: बीमार महिला के लिए हॉस्पिटल बना काल! देखें कैसे हुई खौफनाक हादसे का शिकार?

Viral Video:  सोशल मीडिया पर राजस्थान के एक अस्पताल का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। एक बीमार महिला इलाज कराने पहुंची थी, लेकिन तभी उसके ऊपर छत टूटकर गिई गई। ये घटना राजस्थान की बताई जा रही है। 

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अगस्त 6, 2026 2:37 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: बीमार लोग अस्पताल अपना इलाज कराने जाते हैं, लेकिन क्या हो जब किसी के लिए यही  रक्षक जगह मौत का घर बन जाए?  सोशल मीडिया पर एक  वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। यहां पर एक महिला हादसे का शिकार हो गई। उसकी जान जाते-जाते बची। इस घटना ने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है कि,  क्या अब हॉस्पिटल भी सुरक्षित नहीं हैं। ये  मामला राजस्थान के  चूरू के सुजानगढ़ जनाना सरकारी अस्पताल का बताया जा रहा है।

अस्पताल इलाज कराने आयी महिला हुई हादसे का शिकार

हादसे का शिकार हुई महिला के वायरल वीडियो को Sachin Gupta नाम के एक्स हैंडल से अपलोड किया गया है। इसके साथ ही कैप्शन में जानकारी देते हुए लिखा है कि, ‘राजस्थान के चुरू जिले में एक महिला मरीज अपना इलाज कराने सरकारी अस्पताल में आई थी।

देखें वीडियो

डॉक्टर तो बाद में देखते, पहले ऊपर से मौत आने को तैयार थी।’  वीडियो  में साफ देखा जा सकता है कि, किस तरह महिला के ऊपर हॉस्पिटल की छत टूटकर गिर पड़ती है और वो जमीन पर ही चारों खाने चित होकर गिर जाती है।  महिला को काफी गंभीर चोट लगती है। जब ये हदसा हुआ तो वहां पर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। अब यही सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है। इसे देख हर कोई दंग है और अस्पताल प्रशासन पर सवाल उठा रहे हैं।

Viral Video  से मची सनसनी  

नव भारत टाइम्स में छपि खबर के अनुसार, राजस्थान के चूरू जिले स्थित सुजानगढ़ के राजकीय जनाना अस्पताल में ये हादसा मंगलवार को हुआ है। इस घटना के बाद अस्पताल ने जल्दी उप-जिला अस्पताल भेजा और इलाज करवाया है। महिला को काफी गहरी चोटें लगी हैं, जिसके कारण उसकी हालत गंभीर है। महिला के सिर कई टांके आए हैं। इस हादसे बाद स्थानीय लोगों में गुस्से का माहौल है और वो एक्शन की मांग कर रहे हैं। वहीं, अस्पताल प्रशासन और संबंधित विभाग को जांच के आदेश दे दिए गए हैं। इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

नवम्बर 6, 2026

Bigg Bogg 20

नवम्बर 6, 2026

Firozabad Viral Video

नवम्बर 6, 2026

Viral Video

नवम्बर 6, 2026

Health Tips

नवम्बर 6, 2026

Rain Alert 6 November 2026

नवम्बर 5, 2026