---Advertisement---

Viral Video: मौत के मुंह से ज़िंदा लौटी गाय, ट्रेन के नीचे आने का यह लाइव वीडियो देख नहीं होगा आँखों पर यकीन

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक चौंका देने वाली घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें गाय ट्रेन के नीच आने के बाद भी बच जाती है। इस घटना को देख लोगों को अपनी आंखों पर यकीन नहीं हो रहा है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अगस्त 5, 2026 6:07 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video:  जब तक ईश्वर नहीं चाहता है , तब तक कुछ नहीं होता है। ये बात तो आपने कई बार पढ़ी और देखी होगी। लेकिन इस तरह का लाइव वीडियो शायद ही पहली बार देखेंगे, जिसमें गाय मौत को चकमा देकर जिंदा वापस लौट आयी। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें एक गाय ट्रेन के सामने आ जाती है और तेज टक्कर खाने के बाद पटरी के नीच आ जाती है। लेकिन उसके बाद एक ऐसा चमत्कार होता है। जिसे देख लोग अपनी आंखों पर यकीन नहीं कर पा रहे हैं। वो इसे चमत्कार से जो़कर देख रहे हैं।

क्या हुआ जब ट्रेन से लगी गाय को जोरदार टक्कर?

इस हैरतअंगेज घटना के वायरल वीडियो को सीतामढ़ी जिला 🇮🇳 नाम के एक्स हैंडल से अपलोड किया गया है। वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि, एक गाय अचानक पटरी पर आ जाती है। तभी वहां से एक तेज़ रफ़्तार ट्रेन गुज़रती है। गाय ट्रेन की चपेट में आ जाती है और पूरी ट्रेन उसके ऊपर से निकल जाती है।

देखें वीडियो

वीडियो देखने वाले लोगों की सांसें थम जाती हैं कि, अब गाय का बचना मुश्किल है। लेकिन असली चमत्कार ट्रेन के गुज़रने के बाद होता है। जैसे ही ट्रेन आगे निकलती है, गाय बिना किसी चोट के आराम से उठकर खड़ी हो जाती है। उसे एक मामूली खरोंच तक नहीं आती और वह पूरी तरह सुरक्षित बच जाती है। गाय को इस तरह सही-सलामत देखकर वहाँ मौजूद लोग भी दंग रह गए। अमूमन ट्रेन के नीचे आने के बाद इंसान क्या जानवर कोई भी नही बचता है। लेकिन यहां पर जो हुआ वो काफी हैरान करने वाला है।

Viral Video देख यूजर्स हुए दंग

ये घटना कब और कहां की है?  इसकी कोई भी आधिकारिक जानकारी तो मौजूद नहीं है। लेकिन इसे एक्स पर  5 अगस्त 2026 को अपलोड किया गया था। इस पर 2.50 लाख से ज्यादा व्यूज आ चुके है। वहीं, तमाम सारे लोगों के कमेंट भी आ रहे है। सोशल मीडिया यूज़र्स का कहना है कि यह इस बात का साक्षात सबूत है कि ‘जिसकी रक्षा स्वयं भगवान करते हैं, उसका कोई बाल भी बाँका नहीं कर सकता।’

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

नवम्बर 6, 2026

Bigg Bogg 20

नवम्बर 6, 2026

Firozabad Viral Video

नवम्बर 6, 2026

Viral Video

नवम्बर 6, 2026

Health Tips

नवम्बर 6, 2026

Viral Video

नवम्बर 5, 2026