---Advertisement---

Viral Video: भीड़ को चीरते हुए जंगली सूअर ने आदमी पर किया खौफनाक अटैक, देख कांप उठेगा कलेजा

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक जंगलू सूअर का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वो भीड़ को चीरते हुए एक आदमी पर जबरदस्त तरीके से हमला कर देता है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अगस्त 5, 2026 4:59 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video:  इंसानी जीवन में कब और क्या हो जाए?  कोई नहीं जानता है। एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर  तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें एक जंगली सुअर आदमी पर हमला करता है। इसी  जंगली सूअर के हमले का  बेहद डरावना वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर लोग दंग रह गए हैं। यह पूरी घटना वहां लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। ये घटना काफी डरा देने वाली है।

सूअर ने किया आदमी पर हमला

सुअर के हमले का वायरल वीडियो Shagufta khan नाम के एक्स हैंडल से अपलोड किया गया है। इसके साथ ही कैप्शन में लिखा है, ‘हमला अचानक हुआ था। देखिए कैसे एक जंगली सूअर ने बिना किसी चेतावनी के अचानक ग्रामीणों पर धावा बोल दिया।

देखें वीडियो

यह खौफनाक मंज़र CCTV में कैद हुआ है।’ इस घटना के वीडियो में देखा जा सकता है कि एक जगह पर काफी सारे  लोग खड़े हुए थे। तभी अचानक कहीं से एक तेज रफ्तार जंगली सूअर वहां आ धमकता है। सूअर बिना किसी चेतावनी के सीधे भीड़ में खड़े एक आदमी पर जोरदार हमला कर देता है। हमला इतना अचानक और खतरनाक था कि उस व्यक्ति को संभलने का मौका तक नहीं मिला। भीड़भाड़ वाला इलाका होने के बावजूद जंगली सूअर डरा नहीं। वह सीधे लोगों को चीरते हुए आगे बढ़ा और एक शख्स को अपना निशाना बना लिया। सूअर ने उस आदमी को जमीन पर गिरा दिया और उस पर लगातार हमला करता रहा। यह मंजर इतना भयानक था कि कमजोर दिल वालों का कलेजा कांप उठे।

Viral Video यूजर्स को चौंका रहा 

ये वायरल वीडियो कब और कहां की है?   इसकी कोई भी आधिकारिक जानकारी तो मौजूद नहीं है। लेकिन इसे एक्स पर  4 अगस्त 2026 को अपलोड किया गया था। इस वीडियो पर 9.44 लाख से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं, तमाम सारे लोगों के कमेंट भी आ रहे हैं।यह वीडियो इंटरनेट पर खूब देखा जा रहा है। लोग इसे शेयर करते हुए जंगलों के आसपास रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दे रहे हैं। इसके साथ हील कुछ लोग तो काफी हैरान भी हैं कि, ये घटना कैसे घटित हुई?

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अगस्त 5, 2026

Viral Video

अगस्त 5, 2026

Burning feet

अगस्त 4, 2026

Viral Video

अगस्त 4, 2026

Bigg Boss 20

अगस्त 4, 2026

Delhi Viral Video

अगस्त 4, 2026