---Advertisement---

Viral Video: बच्चों से भरी स्कूली वैन पर युवकों ने की तोड़फोड़, मासूमों की हालत देख रो पड़ेगा दिल

Viral Video: सोशल मीडिया पर उत्तर प्रदेश के लखनऊ का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें स्कूली बच्चों की वैन को तोड़ा गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने भी एक्शन लिया है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अगस्त 3, 2026 6:26 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: उत्तर प्रदेश के लखनऊ से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आयी है। यहां पर कुछ युवकों पर आरोप लगा है कि, उन्होंने बच्चों से भरी स्कूली वैन को गुस्से का शिकार बनाया। स्थानीय लोगों ने मामले की जानकारी देते हुए कहा है कि, तोड़फोड़ करने वाले लोग कांवड़ियों के वेश में थे। जब वो बच्चों की वैन तोड़ रहे थे तो वहां पर मौजूद पुलिस चुप खड़ रही। स्थानीय लोगों का मामले को लेकर काफी गुस्सा है। मामले की गंभीरता और स्थिति को देखते हुए लखनऊ पुलिस अधिकारी के द्वारा जानकारी दी गई है। ये घटना लखनऊ के चरक चौराहे की बताई जा रही है।

स्कूली बच्चों से भरी वैन पर जानलेवा हमला

इस घटना के वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर Narendra Pratap नाम के यूजर ने पोस्ट किया है। इसके साथ ही कैप्शन पर लिखा है, ‘ UP- लखनऊ में स्कूली बच्चों से भरी इस वेन पर कांवड़ियों ने हमला किया था। डरे-सहमे बच्चों के चेहरे देखिये। कुछ बच्चे तो रो रहे है। चश्मदीद बता रहे है कि घटना के वक्त पुलिसवाले खड़े थे। डायल-112 की गाड़ी सामने ही थी लेकिन चश्मदीदों के कहने के बाबजूद पुलिसवालों ने कोई एक्शन नही लिया।’

देखें वीडियो

दैनिक भास्कर में छपी खबर के अनुसार, एसीपी चौक ने बताया है कि,  ‘सोमवार सुबह करीब 7 बजे कुछ लोग कांवड़ियों के वेश में बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान उनकी स्कूली वैन से टक्कर हो गई। इसके बाद दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई। आरोप है कि बाइक सवार युवकों ने किसी भारी चीज से वैन के शीशे पर वार कर दिया, जिससे शीशा टूट गया। घटना के समय वैन में कुछ स्कूली बच्चे सवार थे, जो अचानक हुई घटना से घबरा गए।’

Viral Video पर पुलिस अधिकारी का बयान

इस घटना के वायरल वीडियो पर पुलिस के द्वारा एक्शन की भी जानकारी दी गई है।  जिसमें उन्होंने बताया है कि , ‘UP- लखनऊ में स्कूल वेन पर कांवड़ियों के हमले के मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस अधिकारी कमलेश दीक्षित का कहना है कि पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन वाहन चालक फरार हो चुके थे। ‘

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

सितम्बर 20, 2026

Bihar Viral Video

सितम्बर 20, 2026

Bigg Boss 20

सितम्बर 20, 2026

Salman Khan

सितम्बर 20, 2026

Health Tips

सितम्बर 20, 2026

Health Tips

सितम्बर 20, 2026