---Advertisement---

Uttarakhand Viral Video: ‘ये है असली गांव की गोरी…’ 2 मनचले युवकों का लड़कियों पर नजर डालना पड़ा भारी, मिला आयुर्वेदिक इलाज तो कंगना रनौत ने किया रिएक्ट

Uttarakhand Viral Video: अगर लड़की खुद पर आ जाए तो वह किसी को सामने नहीं टिकने दे सकती है और ऐसा ही कुछ हुआ है जहां दो मनचले युवकों ने लड़कियों के साथ छेड़छाड़ करने की जुर्रत की तो उनका जिस तरह से इलाज हुआ वह चर्चा में है। कंगना ने रिएक्ट किया है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 2, 2026 2:50 अपराह्न

Uttarakhand Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Uttarakhand Viral Video: अगर एक महिला खुद पर आ जाए तो उसे अपनी सुरक्षा के लिए किसी के सामने हाथ फैलाने की जरूरत नहीं पड़ने वाली है। यह हम नहीं बल्कि उत्तराखंड वायरल वीडियो देखने के बाद आप भी कहेंगे जिसकी सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है और इस पर कंगना रनौत ने भी रिएक्ट किया है। एक लड़की को उत्तराखंड के सतौली गांव में दो लोगों ने छेड़ने की कोशिश की और इसके बाद जिस तरह का इलाज उन्हें मिला यह देखने के बाद जाहिर तौर पर ऐसा करने वाले सभी लोग कांप उठेंगे। आइए देखते हैं उत्तराखंड वायरल वीडियो में क्या हुआ है।

युवकों ने छेड़छाड़ किया तो महिलाओं ने इस तरह दिया ट्रीटमेंट

gharkekalesh X चैनल से शेयर किए गए इस वीडियो पर लिखा गया, “उत्तराखंड के सतौली गांव में, एक लड़की को परेशान करने वाले दो लोगों को सजा के तौर पर उनके चेहरे को कोयले से काला कर दिया गया और बिच्छू बूटी से रगड़ दिया गया। पौधे में तीव्र जलन होती है जो कई दिनों तक बनी रहती है।” बिच्छू बूटी या स्टिंगिंग नेटल नामक पौधे का उपयोग करके उन्हें महिलाओं ने आयुर्वेदिक उपचार दिया गया।

Uttarakhand Viral Video पर कंगना रनौत ने किया इस तरह रिएक्ट

दरअसल इस इलाज को लेकर अगर बात करें तो उत्तराखंड वायरल वीडियो के साथ यह भी बताया गया है कि यह पौधा महीनों नहीं तो कम से कम हफ्तों तक जलन देने की क्षमता रखती है जो उन्हें याद दिलाएगा कि आखिर उन्होंने किससे पंगा लिया था। उत्तराखंड वायरल वीडियो सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड कर रहा है और लोगों के साथ-साथ कंगना रनौत ने भी इस पर प्रतिक्रिया दी है। एक्ट्रेस ने इस पर रिएक्ट करते हुए कहा, “हुस्न पहाड़ों का लेकिन यह बॉलीवुड स्टाइल नहीं है यह है गांव की असली छोरी।”

कहा जा रहा है कि उत्तराखंड वायरल वीडियो में न सिर्फ महिलाएं युवक को खुद से पीटती है बल्कि पुलिस शिकायत के बाद गिरफ्तार भी कर लेती है।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

सितम्बर 20, 2026

Bihar Viral Video

सितम्बर 20, 2026

Bigg Boss 20

सितम्बर 20, 2026

Daayra Box Office Collection Day 2

सितम्बर 20, 2026

Mirzapur The Movie Box Office Collection Day 16

सितम्बर 20, 2026

Deepika Padukone

सितम्बर 20, 2026