---Advertisement---

Firozabad Viral Video: 4 साल के बच्चे संग क्रूरता ने तोड़ा भरोसा! मैडम ने छीन ली आंख की रोशनी, इंसाफ के लिए भटक रही मजबूर मां को पुलिस ने कहीं ये बात

Firozabad Viral Video: एक मां अपने बच्चे के साथ हुई दरिंदगी का पर्दाफाश करते हुए मैडम की क्रूरता को लेकर बात करती हुई नजर आती है। इस दौरान बताती है कि कैसे न्याय के लिए उन्हें भटकना पड़ रहा है। आइए जानते हैं पुलिस ने क्या कहा है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 1, 2026 2:59 अपराह्न

Firozabad Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Firozabad Viral Video: पैरेंट्स स्कूल में अपने बच्चे को कुछ सीखने के लिए भेजते हैं। उन्हें लगता है कि उनके बच्चे को इससे फायदा होगा लेकिन क्या यह लोगों की गलती होती है कि वह किसी शिक्षक पर भरोसा कर लेते हैं। सोशल मीडिया पर फिरोजाबाद के इस वीडियो ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है। जहां 4 साल के मासूम बच्चे के साथ एक शिक्षिका ने जिस तरह की क्रूरता दिखाई वह आपको हैरान कर देगा। एक बच्चा जो स्कूल जाता था लेकिन उसे नहीं पता था कि उसकी शिक्षिका ही इतनी करूं हो जाएगी कि 4 साल की उम्र में ही आंखों की रोशनी छिन लेगी।

मां की बेबसी देख लोगों का पसीज गया दिल

X चैनल से शेयर किए गए इस  वायरल वीडियो के साथ बताया गया कि “शिक्षिका की क्रूरता..4 साल के मासूम की पिटाई की..आंख में पैंसिल घोपकर आंख फोड़ी। शिकायत लेकर थाने पहुंची मासूम की मां को नहीं मिला न्याय..चौकी थाने के चक्कर लगवाए जाने का आरोप लगा रही है। यूपी के फिरोजाबाद में एक निजी स्कूल की शिक्षिका पर 4 साल के छात्र अनमोल की आंख में पेंसिल घोपकर आंख फोड़ने का आरोप लगा है । मां का कहना है शिकायत करने चौकी गई थी। चौकी वाले कहते है थाने जाओ..थाने वाले कहते ही चौकी जाओ।”

Firozabad Viral Video पर पुलिस ने दी प्रतिक्रिया

वहीं फिरोजाबाद वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक मां अपने बच्चे को गोद में लेकर अपनी व्यथा सुनाते हुए नजर आती है। वह बताती है कि कैसे शिक्षिका ने पेंसिल आंख में डालने की जुर्रत की। ऐसे मे लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है और इस पर कड़ी से कड़ी एक्शन लेने की मांग की जा रही है मैडम को बर्खास्त करने के साथ-साथ दंड देने के लिए कहा जा रहा है। वहीं इस पर फिरोजाबाद पुलिस ने प्रतिक्रिया दी है और कहा, “मामले में थाना उत्तर पर मु0अ0सं0 422/26 सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत है । विवेचनात्मक कार्यवाही प्रचलित है।”

फिलहाल फिरोजाबाद वायरल वीडियो जिसे @JtrahulSaini x चैनल से शेयर किया गया है उसे पर 25000 से ज्यादा व्यूज मिले हैं।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

नवम्बर 6, 2026

Bigg Bogg 20

नवम्बर 6, 2026

Firozabad Viral Video

नवम्बर 6, 2026

CM Yogi Adityanath

नवम्बर 6, 2026

Viral Video

नवम्बर 6, 2026

CM Yogi Adityanath

नवम्बर 6, 2026