---Advertisement---

Viral Video: सौ गुना वजनी सांड से भिड़ा बकरा, हिम्मत और लड़ाई का अंत देख आंखों पर नहीं होगा यकीन

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें एक छोटे से बकरे ने अपने से सौ गुना भारी और ताकतवर सांड से टक्कर ले ली है। जहाँ सांड के एक ही वार से कोई भी पस्त हो जाए, वहीं यह निडर बकरा बिना डरे उसके सामने डटा रहा।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अगस्त 3, 2026 5:35 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video:  दिल में जज्बा और जुनून हो तो इंसान ही नहीं जानवर भई वो कर जाता है। जिसे देखने के बाद आंखों पर यकीन नहीं होता है। ये वीडियो भी कुछ ऐसा ही है। सोशल मीडिया पर एक बकरे और सांड की लड़ाई का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।  इसमें बकरा अपनी ऐसी हिम्मत दिखा रहा है। जिसे देखकर वहां पर मौजूद लोगों के साथ सोशल मीडिया यूजर्स भी दंग हैं। बकरे ने अपनी फुर्ती और गजब की हिम्मत दिखाते हुए सांड पर ताबड़तोड़ वार किए। सांड ने भी अपनी पूरी ताकत से बकरे को पीछे धकेलने की कोशिश की। दोनों के बीच की यह जंग इतनी जोरदार थी, देखने वाले आंखें मलने लगे।

बकरे और सांड की  हैरतअंगेज लड़ाई कैमरे में कैद

सांड और बकरे की इस लड़ाई के वायरल वीडियो को Sajid Tyagi नाम के एक्स हैंडल से अपलोड किया गया है। इसके साथ ही कैप्शन में लिखा है, ‘कुछ लड़ाई हार और जीत के लिए नहीं होती है बल्कि इसलिए होती है मैदान में कितनी देर टिके थे और किस लिए टीके थे।’

देखें वीडियो

इस हैरान कर देने वाले वीडियो में देखिए कैसे एक छोटे से बकरे ने अपने से सौ गुना भारी और ताकतवर सांड से टक्कर ले ली! जहाँ सांड के एक ही वार से कोई भी पस्त हो जाए, वहीं यह निडर बकरा बिना डरे उसके सामने डटा रहा। इस अनोखी लड़ाई का अंत बेहद चौंकाने वाला है। बकरे की लगातार टक्कर और जिद के आगे आखिरकार उस विशालकाय सांड को पीछे हटना पड़ा।  बकरे ने साबित कर दिया कि जीत हमेशा आकार से नहीं, बल्कि हौसले और हिम्मत से होती है।

Viral Video यूजर्स को कर रहा हैरान

ये वायरल वीडियो कब और कहां का है? इसकी कोई भी आधिकारिक जानकारी तो मौजूद नहीं है। लेकिन इसे एक्स पर 2 अगस्त 2026 को अपलोड किया गया था। इस वीडियो पर 45000 से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं, तमाम सारे लोगों के कमेंट भी आ रहे हैं। एक यूजर लिखता है, ‘बकरे की हिम्मत तो देखो अपने से बड़े जानवर से बराबरी से मुकाबला कर रहा’। दूसरा लिखता है, ‘बिल्कुल सही कहा कुछ लड़ाई हर जीत के लिए नहीं होती’। इंटरनेट यूजर्स बकरे की हिम्मत को सलाम कर रहे हैं।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

नवम्बर 6, 2026

Bigg Bogg 20

नवम्बर 6, 2026

Firozabad Viral Video

नवम्बर 6, 2026

Viral Video

नवम्बर 6, 2026

Health Tips

नवम्बर 6, 2026

Viral Video

नवम्बर 5, 2026