---Advertisement---

Viral Video: हंगामा! झूठ पकड़ने वाली मशीन ने किया पत्नी-पति और बेटे के कांड का खुलासा, जाने बेचारा बाप क्यों रह गया शॉक्ड

Viral Video: झूठ पकड़ने वाली मशीन लाकर पति ने घर में मचाई हलचल, इस वीडियो को देखने के बाद हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे आप, आइए देखते हैं क्या है खास जो है काफी मजेदार।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 4, 2024 3:29 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: कंटेंट क्रिएटर सोशल मीडिया पर लोगों को हंसाने के लिए तरह-तरह के मजेदार वीडियो बनाते हैं। यह भी सच है कि रील्स देखने का ट्रेंड लोगों के बीच काफी देखने को मिलता है। ऐसे में यह वीडियो कभी-कभी हमें हंसते-हंसते लोटपोट कर देने के लिए काफी होता है। कुछ ऐसा ही हुआ एक बार फिर जिसे देखने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। झूठ पकड़ने वाली मशीन घर में लाना पति को महंगा पड़ा और इस मशीन ने कुछ ऐसे खुलासे किए जो आपको लोटपोट कर देने के लिए काफी है। आइए देखते हैं Viral Video

Viral Video में झूठ पकड़ने वाली मशीन ने मचाई हलचल

Viral Video की शुरुआत होती है एक पति से जो घर में एंट्री लेता है यह कहते हुए कि आज से इस घर में सबका झूठ बोलना बंद क्योंकि अब मैं लेकर आया हूं झूठ पकड़ने वाली मशीन। इस पर पत्नी पूछती है झूठ पकड़ने वाली मशीन। इससे कैसे पता चलेगा कि मैं झूठ बोल रही हूं।पति कहता है कि अगर हम झूठ बोलेंगे तो रेड बल्ब जलेगा और सही बोलेंगे तो ग्रीन बल्ब। वहीं उसके बाद बेटे की एंट्री होती है। जब पिता उससे पूछता है कि कहां से आ रहा है इस पर बेटा कहता है एक्स्ट्रा क्लास से लेकिन चालाक पिता उसके हाथ में झूठ पकड़ने वाली मशीन पकड़ा देता है। उसके बाद इस बात का खुलासा होता है कि बेटा किसी एक्स्ट्रा क्लास के लिए नहीं बल्कि आशिकी 2 फिल्म देखने गया था।

Viral Video में पति और पत्नी की खुल गई पोल

इसके बाद पति अपने हाथ में मशीन लेकर कहता है कि जब मैं तुम्हारी उम्र का था तो धार्मिक फिल्में देखता था। इस पर एक बार फिर लाल बल्ब जलता है और पति का झूठ पकड़ा जाता है। वहीं मशीन को हाथ में लेकर पत्नी कहती है बस करिए पकड़े गए ना आप भी झूठ तो बोलेगा ही आखिर बेटा भी तो आपका है लेकिन झूठ बोले बोलने वाली मशीन ने करामात दिखाकर हुए एक बार फिर लाल बल्ब जला तो बेचारा पति शॉक्ड रह गया। पत्नी वहां से चली जाती है और पति का एक्सप्रेशन किसी को भी हंसाने के लिए काफी है।

Viral Video पर लोग ले रहे मजे

erajazali11 इंस्टाग्राम चैनल से जारी इस Viral Video को 2 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। वहीं लोग कमेंट में कह रहे हैं पूरी फैमिली झूठी है। एक ने कहा सबसे खतरनाक तो मां निकली। एक ने कहा भगवान लाइफ में सब कुछ दे पर यह वाली मशीन किसी को ना दे तो दूसरे ने कहा इसकी मम्मी से पूछा जाए बाप कौन है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Energy Drink

मार्च 29, 2026

Health Tips

मार्च 29, 2026

Blood in Urine

मार्च 29, 2026

Weight Loss

मार्च 29, 2026

Viral Video

मार्च 29, 2026