---Advertisement---

Viral Video:व्यूज की भूख या गहरा सदमा! बाप की मौत पर रील बनाने वाली बेटी ने हिलाया इंटरनेट, देख पकड़ लेंगे सिर

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक महिला का वीडियो  रोते हुए तेजी से वायरल हो रहा है।  दावा किया जा रहा है कि, औरत के पिता की मौत हो गई है। जिसके कारण वो रोते हुए इंस्टाग्राम रील बना रही है। इस वीडियो के देख यूजर्स को गुस्सा आ रहा है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: सितम्बर 23, 2026 4:02 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: रातों-रात इंटरनेट पर वायरल होने के लिए लोग कुछ भी करने को तैयार हैं। सोशल मीडिया पर इंस्टाग्राम रील के लिए बेताब लोगों के वीडियो सामने आते रहते हैं। जिन्हें देखकर यूजर्स को गुस्से के साथ हैरानी होती है। लेकिन यकीन मानिए ये घटना सबसे हटकर है। क्योंकि एक बेटी अपने पिता की मौत पर रोते हुए रील बना रही है। इसे देखने के बाद लोगों का सिर घूम गया है। वीडियो देखने के बाद कुछ यूजर्स इसे आज के समय में दुख जताने का एक नया तरीका मान रहे हैं, तो कुछ लोगों को इस दुख के समय में भी वीडियो बनाना थोड़ा अजीब लग रहा है।

पिता की मौत पर महिला ने रोते हुए बनाई इंस्टाग्राम

पिता के मौत पर मातम मनाते हुए रील बनाती लड़की के वायरल वीडियो को एक्स पर Karan Yadav नाम के यूजर ने पोस्ट किया है। इसके साथ ही कैप्शन में मामले की जानकारी और सवाल उठाते हुए लिखा, ‘वीडियो में दिख रही महिला के पिता का निधन हो जाता है। यह अपने पिता की आत्मा की शांति के लिए रील वीडियो बनाकर रो रही हैं। ईश्वर इनके पिता की आत्मा को शांति दें और इन्हें खूब फॉलोअर्स और व्यूज मिलें।’

देखें वीडियो

इस वीडियो में दिख रही महिला के पिता का निधन हो गया है। पिता को खोने के इस गहरे दुख में महिला फूट-फूट कर रो रही है। लेकिन इस मुश्किल घड़ी में भी उन्होंने अपने पिता की आत्मा की शांति के लिए एक रील वीडियो बनाया और उसे इंटरनेट पर पोस्ट कर दिया। वीडियो में महिला का अपने पिता के लिए दर्द साफ देखा जा सकता है। इस दुख की समय किसी का भी इस तरह वीडियो बनाने सोचने पर मजबूर कर रहा है।

Viral Video देख यूजर्स हुए दंग

ये वायरल वीडियो कब और कहां का है?  इसकी कोई भी आधिकारिक जानकारी तो मौजूद नहीं है। लेकिन इसे एक्स पर 22 सितंबर 2026 को अपलोड किया गया था। इस पर 36000 से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। पिता की मौत पर इस तरह रोते हुए वीडियो बनाना कुछ लोगों को हजम नहीं हो रहा है। वो इसे बहुत गलत बता रहे हैं। कुछ लोग इसे गहरा सदमा करार दे रहे हैं तो कुछ का कहना है कि, ये व्यूज, लाइक और फोलॉवर्स पाने का बहुत खराब तरीका है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

सितम्बर 23, 2026

Mathura Viral Video

सितम्बर 23, 2026

Bigg Boss 20

सितम्बर 23, 2026

Arthritis

सितम्बर 23, 2026

Bihar Viral Video

सितम्बर 22, 2026

सितम्बर 22, 2026