---Advertisement---

Viral Video: दोस्तों के साथ मनाली जाने के लिए बीवी से इजाजत लेने का हसबैंड ने निकाला नया तरीका, महफिल में मन मसोसकर रह गई पत्नी

Viral Video: वायरल वीडियो में पति ने जिस तरह से चालाकी दिखा कर अपनी पत्नी से टूर जाने की प्लानिंग बना लेता है वह देखकर आपको खूब मजा आने वाला है। यहां पत्नी बेचारी सदमे में होती है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 13, 2025 6:11 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: पति अगर पत्नी की तारीफ करें तो यह निश्चित तौर पर किसी को भी हैरान कर सकता है। ऐसे में इस तरह के कई मजेदार वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं जहां पति और पत्नी के बीच तुकबंदी को देख इंटरनेट भी हंस कर लोटपोट हो जाता है। कुछ ऐसा ही हुआ इस Viral Video में जहां पति अपनी जलेबी की तरह बातों में घुमाकर पत्नी को बेवकूफ बना देता है और जब तक बेचारी पत्नी को इस बात का अंदाजा लगता है तब तक पति अपने टूर की प्लानिंग कर चुका होता है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो @singh_asarpal x चैनल से शेयर किया गया है जो आपको खूब हंसाने वाला है।

पति की तारीफ बीवी को Viral Video में पड़ा महंगा

वायरल वीडियो में पति अपने दोस्तों के बीच बैठा होता है और इस दौरान वह यह कहते हुए नजर आता है कि मेरी बीवी सबसे बेस्ट है तुम्हारी बीवियों से 10 गुना अच्छी है कहीं पर भी जाना होता है तो वह एक बार भी नहीं रोकती। भगवान का शुक्र है कि मेरे को ऐसी भी मिला मैंने कोई अच्छे कर्म किए होंगे। इस पर पत्नी कहती है अंडरस्टैंडिंग होनी चाहिए कपल में। ऐसे में पति तो डींगे हांकने लगता है कि इतनी स्पेस देती है कि मैं तुमको क्या बताऊं। कहीं पर भी जाना हो तो मुझे कहीं भी नहीं रोकती है।

वायरल वीडियो में हाथ मलती रह गई पत्नी और बना पति का टूर प्लान

Viral Video में दोस्त कहता है कि तो चलते हैं ना मनाली पति पूछता है मनाली कितने दिनों के लिए तो दोस्त कहता है दो-तीन दिन में वापस आ जाएंगे। पति चट से कहता है तुम्हे क्या लगता रोकेगी कभी नहीं रोकेगी। ऊपर से जो जेब में पैसे होंगे वह भी दे देगी। इस पर पत्नी भी कहती है कि जाना चाहिए फ्रेंड्स के साथ तो जाना चाहिए। ऐसे में पति एक बार फिर से गुणगान गाने लगता है और कहता है कि तो मैं जाऊं पत्नी दोस्तों के सामने मना नहीं कर पाती है। यह वायरल वीडियो देखने में आपको खूब मजा आने वाला है। लोग कमेंट में यही कह रहे हैं कि भाई तो काफी शातिर निकला। इस पर 7000 से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Barabanki Viral Video

अक्टूबर 21, 2026

Viral Video

अक्टूबर 21, 2026

Pregnancy Tips

अक्टूबर 21, 2026

Viral Video

अक्टूबर 20, 2026

Maharashtra Viral Video

अक्टूबर 20, 2026

Hardik Pandya

अक्टूबर 20, 2026