Viral Video:  पति ने खुद रिकॉर्ड की अपनी बर्बादी, पहले नोचे बाल, फिर उतारी शर्ट.. जालिम पत्नी ने पार की हैवानियत की सारी हदें

Viral Video:  सोशल मीडिया पर बीवी से पिटते एक पति का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। महिला की दरिंदगी देख लोगों को खौंफ आ रहा है। उसकी हरकत काफी सोच में डालने वाली है।

Viral Video

Picture Credit: Vishal X

Viral Video:  पिछले कुछ समय से पत्नी पीड़ित पतियों के मामले काफी बढ़ गए हैं। सोशल मीडिया पर आए दिन बीवी से परेशान होकर मौत को गले लगाते आदमियों के वीडियो सामने आते रहते हैं। इन्हें देखने के बाद मर्द समाज में खौफ का माहौल है। कुछ लोग तो शादी के नाम से डरने लगे हैं। रिश्ते और परिवार टूटने के वैसे तो कई कारण होते हैं। लेकिन इस वीडियो ने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है।  इंटरनेट पर एक वीडियो काफी चर्चा में बना हुआ है। इसमें एक बीवी अपने पति की बेरहमी से पिटाई कर रही है। दावा किया जा रहा है कि, महिला पति को दो सालों से पीट रही थी। लेकिन महिला की क्रूरता तब सामने आयी जब वीडियो लैपटॉप पर रिकॉर्ड हो गई।

बीवी ने पति को बेरहमी से पीटा

पति को अर्द्धनग्न करके पीटने वाली बीवी का ये वायरल वीडियो कब और कहां का है?  इसकी कोई भी आधिकारिक जानकारी तो मौजूद नहीं है। लेकिन इसे Vishal नाम के एक्स हैंडल से पोस्ट किया गया है। इसके साथ ही कैप्शन में मामले की जानकारी देते हुए लिखा गया है कि, ‘पिछले दो साल से एब्यूज होने के बाद भाई ने अपने लैपटॉप पर ये क्लिप रिकॉर्ड कीं शादी करने से पहले दो बार सोचो।’

देखें वीडियो

महिला अपने पति को क्यों पीट रही है?  इसका कारण तो स्पष्ट नहीं है। लेकिन वो जिस क्रूरता से पति पर जुल्म कर रही है वो काफी सोच में डालने वाला है। महिला लैपटॉप पर काम कर रहे पति के पहले बाल पकड़कर मारती है। इसके बाद वो उसकी शर्ट उतारकर पीटना शुरु कर देती है। महिला जब इस हरकत को अंजाम दे रही थी तो पति ने इसे लैपटॉप के फ्रंट कैमरे से रिकॉर्ड कर लिया अब यही वीडियो तेजी से वायरल हो रही है।

Viral Video देख मर्द समाज को आया खौफ

ये घटना कब और कहां की है? इसकी कोई भी आधिकारिक जानकारी तो मौजूद नहीं है। लेकिन इस वायरल वीडियो एक्स पर 23 अप्रैल को अपलोड किया गया था। इस वीडियो पर 6 लाख 97 हजार से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं वहीं, यूजर्स के काफी सारे कमेंट भी आ रहे हैं।  आदमी को पीटती महिला को देख यूजर्स काफी तीखी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर लिखता है, ‘शादी सच में बहुत खतरनाक हो गई है मुझे इससे डर लगने लगा है’। दूसरा लिखता है, ‘बहुत डर का माहौल है’। तीसरा लिखाता है ‘खुश रहना है तो कभी भी शादी मत करो’।

Exit mobile version