---Advertisement---

Viral Video: मॉर्डन बीवी के नाम पर पति ने कर दिया खेला, देखें पत्नी ने खुद ही खुशी-खुशी मौज काटने भेजा?

Viral Video: सोशल मीडिया पर पति और पत्नी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें आदमी दिमाग लगाकर अपनी बीवी से पार्टी करने की परमिशन ले लेता है। ये वीडियो इतना ज्यादा मजेदार है कि, देखकर आपको हंसी आ जाएगी।

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: जून 17, 2025 6:52 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: पति और पत्नी के Funny Viral Videos को यूजर्स के द्वारा काफी पसंद किया जाता है। यही वजह है कि, कंटेन्ट क्रिएटर्स इस तरह के वीडियो बनाना काफी पसंद करते हैं। एक बार फिर हम आपके लिए लेकर आए हैं एक मजेदार वीडियो इसे देखने के बाद आपकी हंसी नहीं रुकेगी। इतना ही नहीं पति की चंटाई देखकर शायद आपको भी कोई आइडिया मिल जाए। बाहर मौज मस्ती और पार्टी करने के लिए एक पति ऐसा दिमाग लगाता है कि, उसकी बीवी जाल में फंस जाती है।

पार्टी में जाने के लिए पति ने लगाया तगड़ा जुगाड़

इस वायरल वीडियो को restykamboj नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपलोड किया गया है।

Watch Video

वीडियो में देखा जा सकता है कि, एक आदमी अपने दोस्त से फोन पर बात कर रहा होता है वो पत्नी का हवाला देते हुए पार्टी में जाने से मना कर देता है। इसके बाद अपनी बीवी को बताता है कि, उसके दोस्तों की बीवियां बहुत ही ज्यादा मॉर्डन हैं वो अपने पतियों को बिल्कुल भी रोकती और टोकती नहीं है। जब महिला ये सारी बातें सुनती है तो वो अपने आपको मॉर्डन और पढ़ा-लिखा दिखाने के लिए खुशी-खुशी अपनी मर्जी से भेज देती है। आदमी की ये चाल काम कर जाती है और ये वीडियो लोगों को गुदगुदा देता है।

Viral Video देख आ जाएगी हंसी

इस फनी वीडियो को इंस्टाग्राम पर 16 जून को अपलोड किया गया था। इस पर 46000 से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं, तमाम सारे यूजर्स की प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं। एक यूजर लिखता है, ‘ये तो खेल गया भाई साहब’। दूसरा लिखता है, ‘वाह क्या बात है भाई की दाल गल गई, इसे कहते है दिमाग’। तीसरा लिखता है, ‘भाई ने कर दिया मोए-मोए’। इस तरह यूजर्स हंसते हुए वीडियो पर खूब कमेंट कर रहे हैं।

नोट: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है।डीएनपी इंडिया हिन्दी किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

Avatar of Aarohi

Aarohi

आरोही डीएनपी इंडिया हिन्दी में देश, राजनीति , सहित कई कैटेगिरी पर लिखती हैं। लेकिन कुछ समय से आरोही अपनी विशेष रूचि के चलते ओटो और टेक जैसे महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी लोगों तक पहुंचा रही हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई निफ्टू यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है और लंबे समय से अलग-अलग विषयों की महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Stroke

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Arun Jaitley Stadium

फ़रवरी 12, 2026

Ghaziabad Viral Video

फ़रवरी 12, 2026