---Advertisement---

Viral Video:’मैं तो करुंगी’! बूढ़ी अम्मा पर चढ़ा जवानी का खुमार, पोती से बाल स्ट्रेट कराने के लिए भिड़ी, देखें मजेदार वीडियो

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक बूढ़ी दादी का वीडियो वायरल हो रहा है। वो लगातार अपनी पोती से बाल सीधे कराने की जिद कर रही है। इस दौरान दोनों के बीच तीखी बहस हो रही है।

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: जुलाई 12, 2025 2:10 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: ये बात तो आपने सुनी ही होगी कि, दिल जवान होना चाहिए उम्र में का क्या है वो तो बढ़ती रहती है। आज एक ऐसी ही दादी का वीडियो भी देख लीजिए, जिसकी उम्र भले ही बढ़ गई हो और बाल सफेद पड़ गए हो लेकिन दिल में अभी भी वो ही जवानी वाला जोश और शौक है। Social Media पर एक बूढ़ी अम्मा का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वो अपनी पोती से लड़ रही हैं। दरअसल, दादी अपने बालों को मशीन से स्ट्रेट करना चाहती है। इसलिए वो जिद कर रही है। वहीं, पोती लगातार समझा रही है कि, इस उम्र में कौन बाल सीधे करता है? दोनों के बीच की यही तीखी नोंकझोक लोगों को खूब पसंद आ रही हैं।

बाल सीधे कराने के लिए पोती से भीड़ी दादी

इस Viral Video को aryantvnational नाम का इंस्टाग्राम अकाउंट से अपलोड किया गया है।

Watch Video

इसके साथ ही कैप्शन में लिखा है, “ऐसी दादी हों तो घर के बिगड़े बच्चे भी सुधर जाएंगे।” वीडियो में देखा जा सकता है कि, एक बूढ़ी अम्मा हेयर स्ट्रेटनर पकड़े हुए हैं और अपने बालों सीधा कर रही हैं। लेकिन वहां पर मौजूद पोती लगातार ऐसा करने से मना कर रही है। जिसकी वजह से दोनों के बीच तीखी बहस हो रही है। पोती के लाख मना करने के बाद भी दादी का कहना है कि, वो तो ऐसा करेगी ही करेगी। पोती समझा रही है कि, करंट लग जाएगा। लेकिन अम्मा का कहना है कि, वो रोज करती हैं। जब दादी अपने बाल सीधे कराने की जिद कर रही थी तो पोती ने वीडियो बना लिया जो कि, अब वायरल हो रहा है।

Viral Video ने छुआ यूजर्स का दिल

दादी और पोती का ये वायरल वीडियो कब और कहां का है? इसकी कोई भी आधिकारिक जानकारी तो मौजूद नहीं है। लेकिन इसे इंस्टाग्राम पर दो दिन पहले ही अपलोड किया गया है। वीडियो पर 79000 से ज्यादा लाइक्स और कमेंट आ चुके हैं। इसके साथ ही तमाम सारे यूजर्स की मजेदार प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं। एक यूजर लिखता है, ‘सबसे अच्छी बात ये है कि, दादी इस एज में खुद ही कर रही है और मना करने पर मुकाबला भी कर रही है।’ दूसरा लिखता है, ‘बहुत प्यारी दादी हैं मुझे मेरी दादी जैसी लग रही है..मैं उनसे बहुत प्यार करता हूं।’ वहीं, बहुत सारे यूजर्स का दादी ‘तेरे को क्या तू जाना’ वाला डायलॉग बहुत अच्छा लग रहा है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Cancer

मार्च 10, 2026

Sayali Surve

मार्च 10, 2026

Shahid Kapoor

मार्च 10, 2026

Viral Video

मार्च 10, 2026

Heart Health

मार्च 10, 2026

Jr NTR

मार्च 10, 2026