---Advertisement---

Viral Video: जाहिल! खच्चर पर शख्स की क्रूरता देख यूजर्स का खौला खून, लोग बोले- ‘नर्क में इसके लिए अलग सजा…’

Viral Video: अपने मालिक का बोझ ढोने वाला खच्चर जो भार कितना भी हो सह लेता है उसके साथ दरिंदगी हुई तो लोगों को यह हजम नहीं हो पा रहा है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद यूजर्स शख्स पर कड़ी एक्शन लेने की मांग करते देखे।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मई 16, 2025 1:59 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: दुनिया में इंसान बहुत तरह के पालतू जानवर पालते है जो काफी चीजों में मददगार साबित होते है और सबसे बड़ी बात ये मूक जानवर अपने मालिक की हर बात बिना कुछ कहे मानते है और न माने तो उसका खामियाजा भी भुगतते है। अब जो जानवर इतने काम आते है उनके साथ क्रूरता करना बिल्कुल भी जायज नहीं है। हाल ही में एक Video Viral हुआ है जिसने पशु प्रेमियों का गुस्सा भड़का दिया है। बता दें, घोड़े ,खच्चर और गधे आदि को बोझा ढोने में काफी इस्तेमाल किया जाता है और ये वजन को गाड़ी या पीठ पर लादकर अच्छी खासी मेहनत करते है। इस सख्त मेहनत के बाद जहां इन्हें मालिक से प्यार मिलना चाहिए उसके बजाय मार दुत्कार मिले तो देखकर किसी का भी दिल गुस्से से भर सकता है।

वायरल वीडियो में खच्चर संग मालिक की बर्बरता कर देगा हैरान

हाल ही में एक Viral Video में ईंट भट्टे पर खच्चर के साथ ज्यादती होती दिखाई दी। खच्चर के मालिक ने ईंट ढोने वाली गाड़ी में जरूरत से ज्यादा माल भर दिया जिसकी वजह से गाड़ी में इतना वजन हो गया कि गाड़ी पीछे की ओर पलट गई और उसमें बंधा हुआ खच्चर हवा में लटक गया। खच्चर इस घटना में बेहद घबराया नजर आ रहा है और इसके मालिक को जहां खच्चर की जान बचानी चाहिए और गाड़ी को सीधा करने की तरह ध्यान देना चाहिए तो खच्चर को बेरहमी से मारता नजर आ रहा है। खच्चर में भले ही ताकत हो पर हर चीज को एक लिमिट होती है और इतना ज्यादा वजन अगर उस इंसान पर लाद दिया जाता तो प्राण निकलना तय था।

Viral Video में मूक जानवर संग जो किया गया वो है शर्मनाक

वायरल वीडियो को शेयर पर लिखा गया, “नर्क में इसके लिए अलग सजा का प्रावधान है। कभी भी किसी पशु पर कुर्ता क्रूरता ना करें।” खच्चर को जमीन पर उतारने के लिए मालिक उसके मुंह पर ताबड़तोड़ डंडे से वार करता है और ये मामला किसी ने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया। जैसे ही Video सोशल मीडिया पर सामने आया यूजर्स बुरी तरह भड़क गए और खच्चर के मालिक को कड़ी सजा देने की मांग करने लगे। एक मूक जानवर ने इस तरह जबरदस्ती काम लेना और फिर बुरी तरह मारना बेहद निर्दयी है और यकीनन इस व्यक्ति को सजा मिलनी चाहिए।

वायरल वीडियो को देख तिलमिला उठे लोग

https://twitter.com/YogaSattvi82028/status/1923270255557648727

कई यूजर्स ने लिखा पता नहीं कैसे लोग होते हैं “एक तो बेचारा वह काम भी इसके लिए कर रहा है। ऊपर से उसको मार भी रहा है वह पशु है उसको ज्ञान थोड़ी है की हर काम हो तुम्हारे हिसाब से करें।” अब देखना होगा कि इस मामले में पशु क्रूरता अधिनियम के तहत क्या कार्यवाही की जाती है पर एक संदेश इस Viral Video के माध्यम से देना जरूरी है कि मूक जानवरों के साथ निर्दयता नहीं होनी चाहिये और अगर ऐसा होते हुए देखे तो उसे रोकने की कोशिश करें।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Divya Agarwal

मार्च 11, 2026

Poonam Pandey

मार्च 11, 2026

Hair Health

मार्च 10, 2026

Cancer

मार्च 10, 2026

Sayali Surve

मार्च 10, 2026

Shahid Kapoor

मार्च 10, 2026