---Advertisement---

Viral Video: शादी के जोश में दूल्हा पायजामा बांधना भूला, देखें कैसे दुल्हन को देखते ही गिरी पतलून?

Viral Video: सोशल मीडिया पर दूल्हS के पायजामा गिरने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसे  देखने के बाद इंटरनेट यूजर्स काफी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। 

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अप्रैल 28, 2026 1:28 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: शादियों के सीजन में सोशल मीडिया पर दूल्हा और दुल्हन के वायरल वीडियो अकसर सामने आते रहते हैं। इन्हें देखने के बाद लोगों को हंसी के साथ कभी-कभी अफसोस भी होता है। ये वीडियो भी कुछ ऐसा ही है। इसे देखने के बाद यूजर्स को हैरानी के साथ काफी मजा आ रहा है।  इसमें दूल्हा जैसे ही दुल्हन को अपने सामने देखता है वैसे ही उसकी पतलून खुलकर नीचे गिर जाती है। इस स्थिति को देख लोगों को हंसी आने लगती है। वहीं,  दुल्हन को समझ नहीं आता है कि, वो हंसे या फिर गुस्सा करे।

दुल्हन को देखते ही गिरी दूल्हे की पतलून

ये वायरल वीडियो छपरा जिला नाम के एक्स हैंडल से पोस्ट किया गया है। इसके साथ ही कैप्शन में लिखा है , ‘जयमाला के स्टेज पर अचानक से दूल्हे का पायजामा ही खुल गया। जीवन का सबसे बढ़िया दिन भी बेकार हो गया।’

देखें वीडियो

वीडियो में देखा जा सकता है कि, एक दूल्हा स्टेज पर अपनी दुल्हन का इंतजार कर रहा है। लेकिन जैसे ही दुल्हन सामने आती है । वैसे ही उसका पायजामा खुलकर नीचे गिर जाता है। घरातियों-बारातियों और दुल्हन के सामने दूल्हे के साथ घटी इस घटना को देख वो शर्मसार हो जाता है। वो जैसे-तैसे करके अपनी इज्जत बचाने की कोशिश करता है। वहीं, साथ खड़े मेहमान हंसना शुरु कर देते हैं। इसके साथ ही दुल्हन चुपचाप खड़ी रहती है।

Viral Video देख यूजर्स क्या बोले?

दूल्हा और दुल्हन का ये वायरल वीडियो कब और कहां का है?  इसकी कोई भी आधिकारिक जानकारी तो मौजूद नहीं है। लेकिन इसे एक्स पर 27 अप्रैल को अपलोड किया गया था। इस वीडियो पर 62000 से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं, तमाम सारे लोगों की प्रतिक्रियाएं भी आ रही है। एक यूजर लिखता है, ‘भाई बहुत जल्दबाजी में था’। दूसरा लिखता है,
‘दुल्हन को देखते ही दूल्हे का पजामा ढीला पड़ गया…दोस्त बोले भाई अभी से ये हाल है। दूल्हा बोला अभी तो ट्रेलर है जनाब,पिक्चर तो शादी के बाद शुरू होगी!’ तीसरा लिखता है, ‘यही होता है जब डर सामने आता है।’

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now