---Advertisement---

Viral Video: भाई-बहन की लड़ाई में मां ने खूब बरसाई चप्पल, मगर यूजर्स क्यों बोले- ये तो भेदभाव है?

Viral Video: भाई-बहन की लड़ाई में मां के एक्शन को भेदभाव क्यों कह रहे लोग?

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जून 29, 2024 6:23 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: भाई-बहन की लड़ाई हर घर में होती है। हम सभी की अपनी-अपनी यादें है, जिन्हें याद करके अकसर सभी के चेहरों पर एक प्यारी सी मुस्कान आ जाती है। आज का Viral Video भी कुछ ऐसा ही है। इस वीडियो में दो भाई-बहन के बीच काफी भयंकर लड़ाई चल रही है। इस लड़ाई में अचानक से मां की एट्री हो जाती है, जिसके बाद वो एक चप्पल बेटे और दो चप्पल बेटी के मार देती है। मां के द्वारा की गई इस पिटाई को लोग भेद-भाव से जोड़कर देख रहे हैं। इसके साथ ही बता रहे हैं कि, मां को बच्चों में ये भेदभाव नहीं करना चाहिए था।

मां ने बेटे और बेटी के मारी चप्पल

इस घटना के वीडियो को Ghar Ke Kalesh नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए एक कैप्शन भी लिखा गया है, जिसमें लिखा है कि, ‘भाई और बहन की लड़ाई मां की एट्री’। इस वीडियो की शुरुआत में देखा जा सकता है कि एक लड़का और लड़की आपस में काफी लड़ रहे हैं। इसके साथ ही चिल्ला भी रहे हैं। तभी अचानक वहां बैठी मां उठती है और दोनों बच्चों पर चप्पल बरसाना शुरु कर देती है। ये महिला एक चप्पल बेटे और दो चप्पल बेटी को मारती है।

Viral Video को देख मां के एक्शन को भेदभाव से क्यों जोड़ रहे यूजर्स?

पिटने के बाद जहां एक तरफ लड़का चुपचाप अपनी मां के पास जाकर बैठ जाता है तो वहीं, दूसरी तरफ लड़की चिल्लाते हुए बोलती है कि इसे क्यों नहीं मार रही हो । इसके साथ ही वो अपनी मां की गोद में भाई के बैठाने की भी बात कहती है। इस दौरान ये लड़की काफी चिल्ला भी रही है।

इस घटना के वीडियो को 29 जून यानी की आज ही शेयर किया गया है। इस वीडियो पर अब तक 1 लाख 50 हजार से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं, लोग महिला के द्वारा मारी गई चप्पल को भेदभाव से जोड़कर देख रहे हैं। इंटरनेट यूजर्स का मानना है कि महिला अपने बच्चों में भेदभाव कर रही है। यही वजह है कि, ये वीडियो इतनी तेजी से फैल रहा है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Gaurav Khanna Akanksha Chamola Divorce

जून 28, 2026

Health Tips

जून 28, 2026

Prediabetes

जून 27, 2026

Hardik Pandya

जून 27, 2026

Viral Video

जून 27, 2026

Viral Video

जून 27, 2026