---Advertisement---

Viral Video : पड़ोसन से चोंच लड़ाते लफंगे पति के लिए वरदान बनी भोली पत्नी, यूजर्स बोले -काश ऐसी किस्मत हमारी भी होती

Viral Video : आशिक पति की हरकतों को पकड़ने के बाद भी बेचारी भोली पत्नी नहीं समझ सकी।

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: अगस्त 10, 2024 12:51 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: ये कहावत तो आपने सुनी ही होगी कि, जब किस्मत मेहरबान होती है तो गधा भी पहलवान हो जाता है, लेकिन इसे शायद सच होते हुए अपनी आंखों से कम ही देखा होगा। आज का Viral Video भी कुछ ऐसा ही है। दरअसल, एक लफंगा पति पड़ोसन से इश्क लड़ाने के बाद सिर्फ इसलिए बच जाता है, क्योंकि उसकी पत्नी बहुत ही सीधी है। इस वीडियो को देख पहले तो लोगों को काफी हंसी आ रही है फिर वह भी ऐसी मासूम पत्नी के लिए डिमांड करने लगे हैं।

पत्नी की मासूमियत के चलते बच गया लहंफा पति

इस मजेदार वीडियो को feelmuneeb नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि, पति के फोन पर पड़ोसन का फोन आता है.. तभी पत्नी स्पीकर ऑन करके पति और पड़ोसन की बातें सुनने लग जाती है। बातों ही बातों में पड़ोसन बोलती है कि, जब आप मुझे ड्रेस दिलाने मार्केट लेकर गए थे और मेरा हाथ भी पकड़ा तो मुझे बहुत अच्छा लगा था… मैं सोच रही हूं हम इससे आगे भी जा सकते हैं। इस पर पत्नी बहुत ही मासूमियत से बोलती है , कि बहन जी जब मैनें इन्हें सब्जी लेने ही भेजा था तो ये आगे क्यों जाएंगे? अगर ये इससे आगे जाते हैं तो मैं इनकी टांगे तोड़ दूंगी। पति पहले तो चौंकता है फिर बहुत ही हैरान होकर अपनी पत्नी का माथा चूम लेता है , वो समझ गया है कि, उसकी पत्नी कुछ नहीं समझी है। इस तरह ये वीडियो काफी वायरल हो जाता है।

Viral Video देख लोग ले रहे मजे

इस वीडियो को 11 जून को अपलोड किया गया था। इस पर अब तक 2 लाख से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं। ये वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो को देख लोग बोल रहे हैं कि, काश ऐसी पत्नी हमारी भी होती है। इसके साथ ही कुछ लोग बोल रहे हैं कि, भाभी कितनी मासूम है? पति और पत्नी का ये फनी वीडियो लोगों को काफी पसंद आ रहा है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Aarohi

Aarohi

आरोही डीएनपी इंडिया हिन्दी में देश, राजनीति , सहित कई कैटेगिरी पर लिखती हैं। लेकिन कुछ समय से आरोही अपनी विशेष रूचि के चलते ओटो और टेक जैसे महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी लोगों तक पहुंचा रही हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई निफ्टू यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है और लंबे समय से अलग-अलग विषयों की महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Meerut Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 27, 2026

Gaurav Khanna

फ़रवरी 27, 2026