---Advertisement---

Viral Video: तेज चलती सड़क पर गाड़ी रोकना सही या गलत? लड़की के कार रोकते ही हुआ भयंकर एक्सीडेंट, वीडियो देख यूजर्स खोज रहे गलती

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक एक्सीडेंट का वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें लड़की जैसे ही गाड़ी में बैठती है वैसे ही उसका एक्सीडेंट हो जाता है। ये घटना इतनी ज्यादा खौफनाक है कि, देखने वाले सन्न रह जाते हैं।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जून 7, 2025 12:09 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: सड़क पर चलते हुए कब और कहां से गाड़ियां और इंसान हादसों का शिकार हो जाते हैं? ये बात कोई नहीं जानता है। लेकिन कभी-कभी यही घटनाएं कैमरे में कैद होकर Social Media के गलियारों तक पहुंच जाती हैं और वायरल होने लगती हैं। एक ऐसा ही वीडियो इन दिनों चर्चाओं में है। इसमें एक लड़की जैसे ही गाड़ी में बैठती है वैसे ही उसका भयंकर एक्सीडेंट हो जाता है। इस दौरान पीछे से आ रही गाड़ी बुरी तरह से क्षति ग्रस्त हो जाती है। इस घटना को देखने के बाद लोग गलती को तलाश रहे हैं।

कैमरे में कैद हुआ एक्सीडेंट का खौफनाक मंजर

ये Viral Video एक्स हैंडल पर अपलोड किया गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि, एक लड़की सड़क के किनारे खड़े होकर गाड़ी का इंतजार कर रही होती है।

Watch Video

तभी वहां पर एक ब्लैक कलर की गाड़ी आती है और वो उसमें बैठ जाती है। लेकिन अचानक से पीछे से आ रही काली गाड़ी बहुत ही जोर से गाड़ी पर टक्कर मारती है। जिसकी वजह से पीछे वाली गाड़ी का बंपर क्षतिगस्त हो जाता है। क्योंकि वीडियो काफी छोटी है, इसलिए ये कहना मुश्किल है कि, जिस कार में लड़की बैठी है उसकी क्या स्थिति रही होगी? लेकिन पीछे वाली गाड़ी की हालत से इस भयंकर एक्सीडेंट का अंदाजा लगाया जा सकता है।

Viral Video देख गलती खोज रहे यूजर्स

एक्सीडेंट के इस वायरल वीडियो को एक्स पर 7 जून यानी की आज ही अपलोड किया गया है। इस पर कुछ ही देर में 1 लाख 62 हजार से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं, तमाम सारे लोगों की प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं। एक यूजर लिखता है, “लड़की बैठने वाली कार और किसकी, लाइव रनिंग लेन में ऐसे कौन गाड़ी रोकता अपने देसी लोगों के अलावा।” दूसरा लिखता है, “पीछे वाले की गलती है… आँख मूद के चला रहा होगा..।” तीसरा लिखता है, ‘पीछे वाला भाई सीधे ही ठोक दिया गजब और ज्यादा नुकसान भी उसी का हुआ’। वहीं, कई सारे लोग इसे लापरवाही बता रहे हैं।

नोट: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है।डीएनपी इंडिया हिन्दी किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Health Tips

अगस्त 31, 2026

Rajkummar Rao

अगस्त 31, 2026

Viral Video

अगस्त 30, 2026

Bahraich Viral Video

अगस्त 30, 2026

Nepal Tibet Flood

अगस्त 30, 2026

Guru Randhawa

अगस्त 30, 2026