---Advertisement---

Viral Video: इश्कजादे! एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के चक्कर में बुरे फंसे पुलिसवाले,सरेआम कूट-कूटकर उतारा गया भूत, देखें वीडियो

Viral Video: महिला इंस्पेक्टर अपने प्रेमी इंस्पेक्टर के साथ रंगरेलियां मनाते हुए पकड़ी गई है। जिसके बाद इन दोनों की जमकर पिटाई हुई है।

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: अगस्त 4, 2024 10:40 पूर्वाह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: प्यार का भूत जब सिर पर चढ़कर बोलता है तो लोग सबकुछ भूल जाते हैं। यही वजह है कि, सोशल मीडिया पर पति-पत्नी और वो के कई सारे वीडियो वायरल होते रहते हैं। शादीशुदा होने के बाद भी मोहब्बत करना कभी-कभी लोगों को इतना भारी पड़ जाता है कि, उन्हें दुनिया के सामने जलील होना पड़ता है। आज का Viral Video भी कुछ ऐसा ही है। ये मामला पुलिसवालों की मोहब्बत से जुड़ा हुआ है, इसलिए यूजर्स की भी जबरदस्त प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही है। यूपी के आगरा में एक शादीशुदा महिला इंस्पेक्टर अपने प्रेमी इंस्पेक्टर के साथ रंगे हाथों पकड़ी गई है, जिसके बाद घरवालों ने जमकर पिटाई की है।

एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के चक्कर परिजनों से पिटे पुलिसवाले

पिटाई के वीडियो को सोशल मीडिया अकाउंट एक्स के Ghar Ke Kalesh नाम के अकाउंट पर डाला गया है। जिसके कैप्शन में जानकारी देते हुए लिखा गया है कि, “आगरा में एक पुरुष इंस्पेक्टर को महिला इंस्पेक्टर के घरवालों ने कमरे में “रंगें हाथ” पकड़ा।” वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि, कुछ महिलाएं मिलकर एक लड़की को बुरी तरह से पीट रही हैं, वहीं कुछ आदमी एक अन्य आदमी को पीट रहे हैं। इस दौरान इन लोगों में काफी गुस्सा देखने को मिल रहा है।

Viral Video होने के बाद महिला पुलिस कर्मी हुई सस्पेंड

खबरों की मानें तो आगरा में एक महिला इंस्पेक्टर और पुरुष इंस्पेक्टर का अफेयर चल रहा था। महिला आगरा के एक थाने में तैनात है वही, उसका प्रेमी मुजफ्फरनगर में इंस्पेक्टर है। इस घटना का खुलासा महिला के ससुराल वालों ने किया है। इसके साथ ही इन दोनों पुलिसवालों की जमकर पिटाई भी लगाई है। इस घटना के बाद पीटने वालों पर तो केस दर्ज हुआ है। इसके साथ ही महिला इंस्पेक्टर को सस्पेंड किए जाने की भी खबर है। वीडियो वायरल होने के बाद यूजर्स काफी मजे ले रहे हैं और बोल रहे हैं कि, अब बस यही देखना बाकी रह गया था। इस तरह ये वीडियो कफी तेजी से फैल रहा है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Aarohi

Aarohi

आरोही डीएनपी इंडिया हिन्दी में देश, राजनीति , सहित कई कैटेगिरी पर लिखती हैं। लेकिन कुछ समय से आरोही अपनी विशेष रूचि के चलते ओटो और टेक जैसे महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी लोगों तक पहुंचा रही हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई निफ्टू यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है और लंबे समय से अलग-अलग विषयों की महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Stroke

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Arun Jaitley Stadium

फ़रवरी 12, 2026

Ghaziabad Viral Video

फ़रवरी 12, 2026