---Advertisement---

Viral Video: जैगुआर ने कैपीबारा की मां को उसी के सामने मारा! बेबस होकर देखता रहा मासूम

Viral Video: जैगुआर ने कैपीबारा का उसी के बच्चे के सामने शिकार बनाया। ये वीडियो काफी विचलित कर देने वाली है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: दिसम्बर 26, 2024 12:29 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: जैगुआर एक ऐसा जगंली जानवर जो कि, अपनी पावर से पानी में भी शिकर कर लेता है। जैगुआर (Jaguar) के द्वारा एक कैपीबारा (Capybara) का शिकार करने का वीडियो वायरल हो रहा है। ये वीडियो भावुक करने वाला है। इसमें वह कैपीबारा को उसी के मासूम बच्चे के सामने मार रहा है। अपनी मां का इस तरह शिकार होता देख बच्चा खौंफ में आ गया है और सहम कर वहीं खड़ा है। ये वायरल वीडियो (Viral Video) भावुक कर देने वाला है।

जैगुआर ने कैपीबारा को बनाया शिकार

जैगुआर के इस हमले के वीडियो (Jaguar Attack Video) को Nature Is Cruel नाम के एक्स हैंडल से अपलोड किया गया है।

Watch Video

वीडियो में देखा जा सकता है कि, कैपीबारा को दौड़ाते हुए जैगुआर पीछे से पकड़ लेता है और घसीटता हुआ पानी की तरफ ले आता है। इस दौरान कैपीबारा पूरी तरह से बेबस हो जाता है। कैपीबारा पर जब जैगुआर हमला करता है तो उसके साथ उसका बच्चा भी होता है। जैगुआर ने कैपीबारा को बुरी तरह से दबोचा हुआ है और वह पानी में तड़प रहा है। इस दौरान उसका मासूम बच्चा खौफ में आकर खड़ा होता है और बेबस होकर अपनी मां को मरता हुआ देख रहा होता है।

Viral Video देख भावुक हुए यूजर्स

जैगुआर और कैपीबारा के इस वायरल वीडियो को एक्स पर Nature Is Cruel एक्स हैंडल पर 25 दिसंबर को अपलोड किया गया था। इस वीडियो पर 14 लाख व्यूज आ चुके हैं। ये वीडियो कब और कहां की है फिलहाल इसे लेकर कोई भी जानकारी उपलब्ध नहीं है। लेकिन ये वीडियो लोगों को काफी प्रभावित कर रहा है। एक यूजर बच्चे की फिक्र करते हुए लिखता है कि, बच्चे का क्या हुआ? वहीं, दूसरा यूजर लिखता है कि,कैमरा मैन को कुछ करना चाहिए था। वहीं तीसरा यूजर लिखता है कि, ये बहुत ही डरावना है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Health Tips

अगस्त 31, 2026

Rajkummar Rao

अगस्त 31, 2026

Viral Video

अगस्त 30, 2026

Bahraich Viral Video

अगस्त 30, 2026

Nepal Tibet Flood

अगस्त 30, 2026

Guru Randhawa

अगस्त 30, 2026