---Advertisement---

Viral Video: नौकरी जाए पर आशिकी ना जाए! दूसरे की बीवी संग बंद कमरे में मिला पुलिसवाला, देखें फिर कैसे पति ने काटा हंगामा

Viral Video: यूपी पुलिसकर्मी को पत्नी के साथ देख गुस्से में आए पति ने जमकर किया हंगामा।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अगस्त 16, 2024 12:53 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: पिछले कुछ समय से उत्तर प्रदेश के पुलिसकर्मियों के अलग-अलग तरह के वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिन्हें देखकर इंटरनेट यूजर्स की काफी प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। कुछ दिनों पहले आगरा में पति-पत्नी और वो का मामला भी पुलिसकर्मियों से जुड़ा था। अभी इसे लोग भूले भी नहीं थे कि, एक ऐसा ही पुलिसवाले का एक वीडियो वायरल हो गया, ये वीडियो भी एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर से जुड़ा है।

इस घटना के वीडियो को Sachin Gupta नाम के एक्स यूजर ने शेयर किया है। इसके साथ ही कैप्शन में जानकारी देते हुए लिखा है कि, ” उत्तर प्रदेश : जिला अमरोहा में यूपी पुलिस का सिपाही नरेश कुमार एक घर में महिला संग आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया। महिला के पति ने सिपाही को कमरे में बंद किया। सिपाही सस्पेंड हुआ। ये महिला अपने पति की शिकायत लेकर पुलिस के पास गई थी, तभी से उसकी सिपाही बातचीत शुरू हो गई थी।”

पुलिस वाले के साथ आदमी ने बीवी को पकड़ा

घटना के वीडियो अनुसार एक आदमी बार-बार चिल्ला रहा है कि, मैं तेरी नौकरी खा लूंगा। इसके साथ ही वह अपनी पत्नी को पीट भी रहा है। आदमी ने पुलिस वाले को कमरे में बंद किया हुआ है और चिल्ला-चिल्लाकर वीडियो बनाते हुए सबको बताने की कोशिश कर रहा है कि, किस तरह से उसकी पत्नी बंद कमरे में पुलिस वाले के साथ मिली। इसके साथ ही वह बोल रहा है कि, उसकी पत्नी ने जिंदगी खराब कर दी है। वीडियो में महिला और पुलिस वाला भी देखा जा सकता है।

Viral Video तेजी से फैल रहा

इस वीडियो को 16 अगस्त यानी की आज ही शेयर किया गया है। इसे वीडियो पर अब तक हजारों व्यूज आ चुके हैं। इसके साथ ही यूजर्स के द्वारा कमेंट करते हुए खूब सारी प्रतिक्रियाएं भी दी जा रही हैं। एक यूजर कमेंट करते हुए लिखता है कि, हद है पुलिस वालों को क्या हो गया? इसके साथ ही एक यूजर कमेंट करते हुए लिखता है कि, जमाना नहीं इंसान खराब है। इस तरह ये वीडियो काफी तेजी से फैल रहा है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Weight Loss

अप्रैल 16, 2026

Delhi Viral Video

अप्रैल 16, 2026

Ek Din Trailer

अप्रैल 16, 2026

Viral Video

अप्रैल 16, 2026

Viral Video

अप्रैल 16, 2026

Viral Video

अप्रैल 16, 2026