---Advertisement---

Viral Video:’पत्रकार की धौंस ‘! कैब ड्राइवर और महिला रिपोर्टर में छिड़ा युद्ध, देख यूजर बोला “शक्तियों का नाजायज फायदा”

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक महिला पत्रकार और एक कैब ड्राइवर का वीडियो वायरल हो रहा है। इन दोनों की तीखी बहस जब यूजर्स ने देखी तो प्रतिक्रियाएं देने लगे।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: मार्च 22, 2025 4:29 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर अचानक से एक Cab Driver और महिला Reporter के बीच की तीखी बहस का वायरल वीडियो आग की तरह फैलने लगा है। जिसमें ड्राइवर लड़की से कह रहा है कि, “पत्रकार की धौंस दे रहे हो..बोलो आप पत्रकार हो.. आप बिल पे नहीं करोगे आप पत्रकार हो तो..” इस पर महिला मीडियाकर्मी कह रही है कि, आपने रुडली बात की है। इस दौरान दोनों के बीच पैसों को लेकर काफी तीखी बहस हो जाती है, इसके बाद लड़की ड्राइवर का फोन छीन लेती है। इस वीडियो पर जैसे ही यूजर्स की नजर पड़ी वह, महिला को ट्रोल करने लगे। एक यूजर ने तो कमेंट में यहां तक लिख दिया “शक्तियों का नाजायज फायदा”।

महिला पत्रकार और कैब ड्राइवर की हुई तीखी बहस

महिला और कैब ड्राइवर की बहस का ये Viral Video सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर Ghar Ke Kalesh हैंडल से 21 मार्च को अपलोड किया गया था।

इस वीडियो पर 75000 से ज्यादा व्यूज हैं। वीडियो में लगातार कैब ड्राइवर बोल रहा है कि, पत्रकार हो तो पैसे नहीं दोगी क्या ? वहीं लड़की आरोप लगाते हुए बोल रही है कि, तुमने गलत तरीके से बात की है। ये बहस इतना ज्यादा बढ़ती है कि, लड़की पुलिस स्टेशन चलने के लिए बोलने लगती है वहीं, ड्राइवर कहता है, पहले लोकेशन चेंज करो उसके बाद चलूंगा। वीडियो के अंत में लड़की फोन छीन लेती है। अब यही बहस वायरल हो रही है।

Viral Video देख क्या बोल रहे यूजर्स?

इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स की खूब प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। एक यूजर लिखता है, “शक्तियों का नाजायज फायदा”। दूसरा लिखता है, “दीदी इतनी मनमानी ठीक नहीं है”। तीसरा लिखता है, “दीदी ओवर स्मार्ट बन रही है।”

महिला रिपोर्टर ने दूसरा वीडियो किया पोस्ट

इस घटना के बाद Shivangi Shukla नाम के एक्स हैंडल से इसी घटना का दूसरा वीडियो शेयर किया गया है। इसके साथ ही लिखा है कि,..

“वीडियो में दिखाया गया है कि नक्शे के निर्देशों का पालन न करने के बावजूद वह कैसे आक्रामक हो जाता है। वह चिल्लाने लगा और जब मैंने रिकॉर्डिंग शुरू की तो वह शांत हुआ। मैंने पूछा कि तुम 95 पैसे को लेकर इतने आक्रामक क्यों हो? अचानक, उसने गाड़ी चलाना शुरू कर दिया, मुझे लगा कि वह मेरा अपहरण करने की कोशिश कर रहा है!” आपकी जानकारी के लिए बता दें, शिवानी शुक्ला वो ही महिला पत्रकार है जिसकी कैब ड्राइवर से बहस हो रही थी।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Malaika Arora

अक्टूबर 23, 2026

Viral Video

अक्टूबर 22, 2026

Viral Video

अक्टूबर 22, 2026

Viral Video

अक्टूबर 22, 2026

Chitrakoot Video

अक्टूबर 22, 2026

Health Tips

अक्टूबर 22, 2026