---Advertisement---

Viral Video: कहां चले साहबजादे? फन करने निकल रहे पति को पत्नी ने दी चेतावनी, फिर हुआ ऐसा ड्रामा कि उड़ गए बीवी के तोते

Viral Video: मस्ती करने जा रहे पति हो देख पत्नी ने दी वार्निंग लेकिन पति के जवाब को सुनकर कुछ नहीं बोल सकी बीवी, अपने जवाब से पत्नी को कर दिया शॉक्ड और बेचारी पत्नी सर पकड़ने के लिए मजबूर हो गई।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: नवम्बर 21, 2024 8:05 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: पति के हर कारनामे पर पत्नी की नजर रहती है। घर से अगर पति अकेले बाहर जा रहा हो तो पत्नी की आंखें फटी रह जाती है और यह सवाल पूछना तो बनता है कि ‘कहां जा रहे हो साहबजादे’, अगर पति तैयार होकर निकले तो पत्नी के आंख कान सब खड़े हो जाते हैं। ऐसा ही एक वीडियो कंटेंट क्रिएटर ने फन और एंटरटेनमेंट के लिए शेयर किया है जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। @HasnaZaruriHai एक्स चैनल से शेयर किए गए इस Viral Video को देखने के बाद आप भी हंसने के लिए मजबूर हो जाएंगे।

Viral Video में पत्नी की वार्निंग सुनकर पति का मजेदार यूटर्न

वायरल वीडियो की बात करें तो इसमें आप देखेंगे कि पति तैयार होकर घर से बाहर निकल रहा होता है तभी पत्नी टोकती है ‘कहां चले साहबजादे’ ऐसे में पति फूल टशन में कहता है फन करने। इसके बाद पत्नी कहती है “जिस हालत में जा रहे हो ना उसी हालत में वापस आना वरना मैं अपना फन फैला दूंगी।” पत्नी की बात सुनने के बाद पति अजीबो गरीब मुंह बनाते हुए अपने जैकेट को आधे खोलकर बालों को बिखेर लेता है और फिर नशे की हालत में एक्टिंग करने लगता है।

Viral Video में पति ने पत्नी को कर दिया शॉक्ड

अंत में पति की घर से जाने की स्थिति जब पत्नी देखती हैं तो वह शॉक्ड रह जाती है और कुछ बोल नहीं पाती है। वह अपने सिर को पकड़ने के लिए मजबूर हो जाती हैं। पति ने जिस तरह अपने जवाब से पत्नी को शॉक्ड किया वह निश्चित तौर पर आपको हंसने के लिए मजबूर कर देगा। बिना जवाब दिए पति ने यहां पत्नी के सामने खेल कर दिया। कंटेंट क्रिएटर का यह वीडियो फन और एंटरटेनमेंट के लिए बनाया गया जो वाकई काफी मजेदार है।

Viral Video को देखने के बाद यूजर्स ने दिए मजेदार रिएक्शन

इस वीडियो को शेयर करते हुए एक्स चैनल से कहा गया, “ओन्ली फॉर हसबैंड।” इस पर 10 लाख से ज्यादा व्यूज मिले हैं तो एक यूजर ने कहा मजे हैं यार इसके तो। एक ने लिखा बहुत अच्छा बेटा। एक ने कहा साहबजादे तो दीदी से दो कदम आगे निकले वाह क्या सीन है भाई। एक ने लिखा ये भी सही है तो एक ने कहा, “फन का डर दिख रहा है।”

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अप्रैल 17, 2026

Baghpat Viral Video

अप्रैल 17, 2026

Uttrakhand Viral Video

अप्रैल 17, 2026

Viral Video

अप्रैल 17, 2026

Viral Video

अप्रैल 17, 2026

Avengers Doomsday

अप्रैल 17, 2026