---Advertisement---

Viral Video: ‘कलयुग का कालिदास’! जिस डाल पर बैठो उसे कभी मत काटो इस सीख को हल्के में ले रहा था ये शख्स, देखें आगे क्या हुआ?

Viral Video: जिस डाल पर बैठे उसी को काटने वाली बात सच साबित हो गई है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इसे देख यूजर्स की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: दिसम्बर 6, 2024 10:57 पूर्वाह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: मूर्ख लोगों की तुलना अकसर जिस डाल पर बैठे उसी को काटने वाले कवि कालिदास (Kaalidas) से की जाती है। इसका अर्थ होता है जिसका फायदा उठा रहे हैं, उसकी को नुकसान पहुंचा कर अपना भी नुकसान करना। यही वजह है कि, ये बात अकसर कही भी जाती है। लेकिन अब इसे सच साबित हुए अपनी आंखों से देख लीजिए। क्योंकि सालों बाद एक ऐसा व्यक्ति कैमरे में कैद हुआ जो कि, उसी डाल को आरी से काट रहा है जिस पर वह बैठा है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल (Viral Video) हो रहा है। इसे देखने के बाद यूजर्स की काफी मजेदार प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

क्या आपने देखा है कलयुग का कालिदास?

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर एक आदमी का वीडियो वायरल हो रहा है। ये व्यक्ति जिस टहनी पर बैठा है उसी को काटने में लगा हुआ है।

Watch Video

इस दौरान उसे बिल्कुल भी चिंता नहीं है कि , उसके साथ क्या होने वाला है? इस वायरल वीडियो (Viral Video) को रमेश मीना नाम के एक्स हैंडल से अपलोड किया गया है। इसके साथ ही कैप्शन में लिखा है कि, “मिल गया है कलयुग का कालिदास…! 100 वर्षों से चली आ रही कहावत 2024 में जाकर हुई सार्थक…!! हे प्रभु, हे हरि राम, हे जगन्नाथम ये क्या हुआ..”

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि, एक आदमी डाल पर बैठा हुआ है और उसी पर आरी चला रहा है। इतना ही नहीं वह डाल को हिलाकर भी चेक कर रहा है कि, टूटेगी या नहीं। तभी डाल टूट जाती है और वह जमीन पर धड़ाम से आकर गिरता है। ये वीडियो किसका और कब का है ? इसकी कोई भी आधिकारिक जानकारी उपलब्ध नहीं है। लेकिन ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है।

Viral Video देख यूजर्स ले रहे मजे

ये वायरल वीडियो (Viral Video) को 5 दिसंबर को अपलोड किया गया था। इस पर अब तक 2 लाख 98 हजार से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं कई सारे लोगों की प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं। एक यूजर लिखता है कि, “कलयुग का कालीदास”। वहीं, दूसरा यूजर लिखता है कि, “जैसी करनी वैसी भरनी”। इतनी ही नहीं एक यूजर तो यहां तक लिख देता है कि, “भाई कहां से लाए हो बहुत ही जबरदस्त है।”

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Weight Loss

अप्रैल 16, 2026

Delhi Viral Video

अप्रैल 16, 2026

Ek Din Trailer

अप्रैल 16, 2026

Viral Video

अप्रैल 16, 2026

Viral Video

अप्रैल 16, 2026

Viral Video

अप्रैल 16, 2026