---Advertisement---

Viral Video: कलयुगी कुमाता! मासूम के मुंह से निकलता रहा खून, मांगता रहा पानी, लेकिन छाती पर बैठकर जल्लादों की तरह पीटती रही मां

Viral Video: बच्चे को बुरी तरह से मारती एक महिला का वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा हैै।

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: जुलाई 18, 2024 2:41 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: मां को धरती पर ईश्वर के बाद दूसरा स्थान दिया गया है। हर बच्चा अपनी मां और हर मां अपने बच्चे को जान से भी ज्यादा प्यार करती है। औलाद कितनी भी बुरी क्यों ना हो एक मां उससे कभी नफरत नहीं करती है। यही वजह है कि, मां के बारे में सुनते ही लोग भावुक हो जाते हैं। मां का दर्जा और किसी के पास नहीं है। लेकिन क्या आपने कभी कलयुगी कुमाता देखी है? हम दावे से कह सकते हैं आज से पहले आपने शायद ही कभी इसके बारे में सुना या देखा होगा, मगर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को देखने के बाद आपके होश उड़ जाएंगे और आप इस मां को जल्लाद कहने लगेंगे।

जल्लाद की तरह मासूम बच्चे को मारती मां का वीडियो वायरल

https://twitter.com/ManojSh28986262/status/1813561038228582910

इंटरनेट पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक मां छोटे से मासूम की छाती पर चढ़कर बुरी तरह से पीट रही है। इस महिला का वजन बच्चे के वजन से कई गुना ज्यादा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि, बच्चे के मुंह से खून निकल रहा है। इस दौरान वह बार-बार बोल रहा है कि, पानी दे दो फिर मार लेना बच्चे की हालत काफी खराब है, लेकिन ये जल्लाद मां बहुत ही बेहरमी से इस बच्चे को पीट रही है।

देखने वालों की रुह कांप रही है, लेकिन इस मां और इस वीडियो बनाने वाले को कोई फर्क नहीं पड़ रहा है। मासूम बच्चे की छाती पर बैठी इस महिला को देखकर ऐसा लग रहा है जैसे के इसके सिर पर कोई शैतान सवार हो गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि, महिला भी काफी बुरी तरह से चिल्ला रही है। इसके साथ ही बच्चे को वह लगातार पीटती जा रही है।

Viral Video देख विचलित हो रहा मन

इस घटना के वीडियो MANOJ SHARMA LUCKNOW UP नाम के एक्स अकाउंट से डाला गया है। इसके साथ ही जानकारी देते हुए लिखा गया है कि, ” क्या दुनिया में माँ ऐसी भी होती हैं? रूह कंपा देने वाली वीडियो 90 KG की महिला अपने छोटे 25 KG बेटे के ऊपर बैठकर उसे मुक्कों, दांतों सर पटकना गाला दबाना !! एक मासूम छोटा बच्चा वहीं पर खड़ा देख रहा! अगर ये सच है तो इसको जल्द गिरफ्तार करे !”

इस वीडियो को 17 जुलाई को शेयर किया गया है। वीडियो को देखने के बाद लोगों का गुस्सा काफी बढ़ रहा है और वह इस महिला पर एक्शन की डिमांड कर रहे हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Aarohi

Aarohi

आरोही डीएनपी इंडिया हिन्दी में देश, राजनीति , सहित कई कैटेगिरी पर लिखती हैं। लेकिन कुछ समय से आरोही अपनी विशेष रूचि के चलते ओटो और टेक जैसे महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी लोगों तक पहुंचा रही हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई निफ्टू यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है और लंबे समय से अलग-अलग विषयों की महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Upcoming Cars in March 2026

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Renault Duster 2026

फ़रवरी 28, 2026

Meerut Viral Video

फ़रवरी 28, 2026